फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nikita Dutta Reacts To Wedding Rumours With Jubin Nautiyal Says I Do Not Appreciate Creating Rumours

‘मुझे अफवाहें फैलाना पसंद नहीं’, निकिता दत्ता ने जुबीन नौटियाल से शादी की खबरों पर कही ये बात

Sun, 15 Mar 2026 12:17 AM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Sun, 15 Mar 2026 12:17 AM IST
सार

Nikita Dutta On PR Game: अभिनेत्री निकिता दत्ता ने पीआर गेम और अफवाहों को लेकर बात की। साथ ही उन्होंने जुबीन नौटियाल से शादी की खबरों पर भी इशारों-इशारों में दी प्रतिक्रिया। जानिए एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा…

विज्ञापन
Nikita Dutta Reacts To Wedding Rumours With Jubin Nautiyal Says I Do Not Appreciate Creating Rumours
निकिता दत्ता - फोटो : इंस्टाग्राम-@nikifying

विस्तार

कई सेलेब्रिटीज के बाद अब अभिनेत्री निकिता दत्ता ने भी इंडस्ट्री में होने वाले पीआर गेम पर बात की। साथ ही उन्होंने सुर्खियां बटोरने के लिए फैलाई जाने वाली अफवाहों की खुलकर आलोचना की। इस दौरान एक्ट्रेस ने सिंगर जुबीन नौटियाल के साथ अपने रिलेशनशिप और शादी की खबरों पर भी प्रतिक्रिया दी। अभिनेत्री का कहना है कि वह अनजाने में भी अफवाहों का हिस्सा नहीं बनना चाहतीं।

विज्ञापन

देर से आई पीआर के बारे में समझ
टाइम्स नाउ के साथ बातचीत के दौरान निकिता ने जुबीन नौटियाल के साथ अपनी शादी की अफवाहों पर कहा कि पीआर के बारे में मेरी समझ की बात करें, तो बेशक यह बहुत देर से आई। यह एक ऐसी बात है, जिसका मुझे अफसोस है और काश कबीर सिंह के रिलीज होने के समय मुझे इस बात की थोड़ी बेहतर जानकारी होती कि चीजें कैसे काम करती हैं।

विज्ञापन


दूसरी बात अगर आप इन सभी वर्षों में मेरे करियर को देखें, तो मैंने व्यक्तिगत और निजी जीवन के बीच एक सीमा बनाए रखी है। इस सीमा को मैंने कभी पार नहीं किया है। आपने मेरे बारे में कभी भी मनगढ़ंत अफवाहें नहीं सुनी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं वैसी इंसान नहीं हूं। मैं न तो ऐसी अफवाहें फैलाना पसंद करती हूं और न ही उनका हिस्सा बनना, चाहे अनजाने में ही क्यों न हो। मैं ऐसी चीजों का समर्थन नहीं करती। मार्केटिंग स्ट्रेटजी के बारे में एक्ट्रेस ने कहा कि यह प्रोडक्शन हाउस का निर्णय होता है।

Nikita Dutta Reacts To Wedding Rumours With Jubin Nautiyal Says I Do Not Appreciate Creating Rumours
निकिता दत्ता और जुबीन नौटियाल - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसे शुरू हुईं जुबीन और निकिता के रिलेशनशिप की खबरें
बीते दिनों निकिता को जुबीन नौटियाल के साथ सिंगर के होम टाउन में देखा गया था। इसके बाद ही दोनों के रिलेशनशिप में होने की चर्चाएं सामने आई थीं। इसके अलावा मुंबई के कैफे में भी दोनों को साथ देखा गया और अभिनेत्री को 2022 में एयरपोर्ट पर उन्हें लेने जाते हुए भी देखा गया था।

इसके बाद ऐसी चर्चाएं तेज हो गईं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द ही शादी भी कर सकते हैं। हालांकि, अब निकिता ने साफ तौर पर तो शादी के सवाल पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन उन्होंने अफवाहों और पीआर गेम की बात करते हुए इशारों में इसे गप्प बता दिया।

Nikita Dutta Reacts To Wedding Rumours With Jubin Nautiyal Says I Do Not Appreciate Creating Rumours
निकिता दत्ता - फोटो : इंस्टाग्राम-@nikifying
ऐसा रहा निकिता का करियर
वर्कफ्रंट की बात करें तो निकिता ने 2014 में बॉलीवुड फिल्म 'लेकर हम दीवाना दिल' से अभिनय की शुरुआत की। फिल्मों के अलावा, उन्होंने 'ड्रीम गर्ल - एक लड़की दीवानी सी' से टेलीविजन की दुनिया में कदम रखा।

वह 'खाकी: द बिहार चैप्टर' और 'द वेकिंग ऑफ अ नेशन' जैसे कुछ ओटीटी प्रोजेक्ट्स में भी नजर आ चुकी हैं। निकिता आखिरी बार पिछले साल आई नेटफ्लिक्स की फिल्म 'ज्वेल थीफ' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान और जयदीप अहलावत भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed