Nick Jonas-Tiger Shroff: टाइगर की गायिकी के मुरीद हुए निक जोनस, तारीफ में कही यह बात
टाइर श्रॉफ ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्हें 'मान मेरी जान आफ्टरलाइफ' ट्रैक को गाते हुए देखा जा सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ के अभिनय और एक्शन से तो सभी वाकिफ हैं। मगर, अपनी इन खूबियों के साथ-साथ टाइगर सिंगिंग में भी आगे हैं। इसकी एक झलक उनके हालिया सोशल मीडिया अकाउंट पर देखी जा सकती है। दिलचस्प बात यह है कि टाइगर की गायिकी प्रतिभा पर प्रियंका चोपड़ा के पति और अमेरिकी सिंगर निक जोनस भी फिदा हो गए हैं।
Dipika Kakar: 'मेरी बात का गलत मतलब निकाला गया है', एक्टिंग छोड़ने की खबरों पर दीपिका कक्कड़ ने दी सफाई
टाइगर ने गुनगुनाया यह गाना
टाइर श्रॉफ ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्हें हाल ही में रिलीज हुए निक जोनास और किंग के 'मान मेरी जान आफ्टरलाइफ' ट्रैक को उनके अंदाज में गुनगुनाते हुए देखा जा सकता है। फैंस ने गाने पर टाइगर के टेक की तारीफ की। उनके अलावा सिंगर निक जोनस ने भी प्रतिक्रिया दी है।
Naseeruddin Shah: जिनकी आवाज मायने रखती है, वे डरते हैं..., प्रोपेगेंडा फिल्मों पर क्या बोले नसीरुद्दीन शाह
निक ने लुटाया प्यार
इस वीडियो को शेयर करते हुए टाइगर श्रॉफ ने कैप्शन में लिखा है, 'माई स्मॉल टेक ऑन द 'आफ्टरलाइफ'।' सफेद टैंक टॉप पहने टाइगर ने एक मिनट 10 सेकंड का वीडियो साझा किया। उन्होंने अपने पोस्ट में किंग और निक जोनास दोनों को टैग किया है। एक्टर की सिंगिंग पर निक जोनस ने कमेंट कर लिखा है, 'लव इट ब्रो।' आपको बता दें कि निक ने इस ट्रैक के लिए पहली बार हिंदी में गाया था।
जमकर मिल रहीं तारीफें
टाइगर के इस वीडियो पर यूजर्स की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। साथ ही सेलेब्स भी पोस्ट पर रिएक्ट कर रहे हैं। जैकी भगनानी ने लिखा है, 'बहुत उम्दा।'। एली अविराम ने लिखा है, 'ओह माय गॉड! टाइगर आपने बहुत सुंदर गाया है'। एक यूजर ने लिखा, 'क्या खूब गाया है, वेलडन।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'वाह छा गए। आप।'
Anil kapoor: कभी दोस्तों की मदद के लिए फिल्में किया करते थे अनिल कपूर, बोले- अब कुछ नया करने की है कोशिश