न्यूली वेड्स: शादी के बंधन में बंधे अनुष्का रंजन और आदित्य सील, कई बॉलीवुड कलाकारों ने की शिरकत
सामने आई इस वीडियो में अनुष्का पेस्टल पर्पल कलर का लहंगा पहनी दिखाई दीं, तो वहीं आदित्य क्रीम कलर की शेरवानी पहने नजर आए।
विस्तार
देशभर में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में बॉलीवुड में भी शादियों की धूम मची हुई है। राजकुमार राव और पत्रलेखा के बाद अब अनुष्का रंजन और आदित्य सील भी शादी के बंधन में बंध गए हैं। आदित्य और अनुष्का की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
सामने आई इस वीडियो में अनुष्का पेस्टल पर्पल कलर का लहंगा पहनी दिखाई दीं, तो वहीं आदित्य क्रीम कलर की शेरवानी पहने नजर आए। सोशल मीडिया पर दोनों की वरमाला का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो मेंआदित्य अनुष्का का हाथ पकड़े दिखाई दिए। वहीं, एक और वीडियो में आदित्य अपनी बारात में ठुमके लगाते नजर आए। आदित्य शादी के वेन्यू तक कार में बैठकर पहुंचे, लेकिन इसके बाद कार से उतरते ही उन्होंने बरातियों के साथ जमकर ठुमके लगाए।
विज्ञापन विज्ञापन
अनुष्का रंजन और आदित्य सील के इस खास मौके पर कई सेलेब्रिटीज भी शामिल हुए। अभिनेत्री आलिया भट्ट भी अपनी बेस्ट फ्रेंड अनुष्का की शादी में बहन शाहीन के साथ पहुंचीं। इस दौरान आलिया पीले रंग की सिल्क साड़ी बेहद खूबसूरत नजर आईं। वहीं, आथिया शेट्टी पिंक कलर के लहंगे में अपना जलवा बिखेरती दिखाई दीं।
इसके अलावा अनुष्का की दोस्त क्रिस्टल डिसूजा और वाणी कपूर भी शादी में शामिल हुईं। इस मौके पर वाणी ने व्हाइट कलर का लहंगा पहना तो वहीं क्रिस्टल पीच कलर के लहंगा पहनकर पहुंचीं। इससे पहले इस कपल के संगीत समारोह में आलिया ने अपने दोस्तों के साथ स्टेज पर जमकर डांस किया था। आलिया ने छलका छलका गाने पर डांस किया, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
अनुष्का रंजन ने फिल्म वेडिंग पुलाव से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। इसके बाद वह शाहिद कपूर की फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू में सपोर्टिंग किरदार में नजर आईं थीं। वहीं, आदित्य सील इंदू की जवानी, स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 और तुम बिन 2 में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा अनुष्का और आदित्य ने वेब सीरीज फितरत में साथ में काम किया है।