फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   new turn in deepika padukone cleavage controversy

तो दीपिका क्या ये तस्वीरें भड़काऊ नहीं थीं?

Mon, 22 Sep 2014 08:38 PM IST
Updated Mon, 22 Sep 2014 08:38 PM IST
विज्ञापन
 new turn in deepika padukone cleavage controversy

पिछले रविवार को अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की वेबसाइट ने दीपिका पादुकोन की क्लीवेज का एक वीडियो दिखाया था। इससे खफा दीपिका ने पहले ट्वीटर और फिर फेसबुक पर उस अखबार और उन तस्वीरों के आधार पर अखबार की सोच को आड़े हाथों लिया था। दीपिका के ये दोनों ही जवाब मीडिया और बॉलीवुड पिछले एक सप्ताह से सुर्खियों में हैं।

विज्ञापन


अब इस मामले में टाइम्स ऑफ इंडिया का जवाब आ गया है। उस अखबार ने यह माना है कि उस खबर की हेडिंग कुछ और बेहतर हो सकती है लेकिन कुछ तस्वीरों के माध्यम से उसने दीपिका को आईना दिखाने की कोशिश भी की। अखबार ने इशारों-इशारों में ही दीपिका पर अपने तस्वीरों को लेकर दोहरा मापदंड अपनाने की बात कही है।
विज्ञापन

हम समझते हैं रील और रियल में अंतर

 new turn in deepika padukone cleavage controversy

टाइम्स ऑफ इंडिया ने दीपिका को दिए जवाब वाले अपने अपने लेख में लिखा है कि दीपिका हम रील और रियल लाइफ में फर्क के दलील को मानते हैं। लेकिन यह अंतर कई बार आपके द्वारा ही खत्म किया गया है।

जब आप किसी मैग्जीन के लिए कथित क्लीवेज शो वाले फोटोशूट कराती हैं तो वहां आपकी नैतिकता आड़े हाथों नहीं आती है। एक तरह से दीपिका पर पलटवार करते हुए उनके कथित डबल स्टैंडर्ड की ओर इशारा किया है। अखबार ने कुछ तस्वीरों पेश करते हुए लिखा है कि ये तस्वीरें रियल लाइफ की हैं या रील।

आपने कई बार ऐसा किया

 new turn in deepika padukone cleavage controversy

अपने जवाब में अखबार ने लिखा है कि कई ऐसे मौके आए हैं जब अपने शरीर का प्रदर्शन किसी खास इरादे से किया है। तब यह गलत नहीं था और यह तब था तब आपने इस पर आप‌त्ति क्यों नहीं जताई।

दीपिका से पूछा गया कि कई बार स्टेज पर डांस करते हुए, किसी मैगजीन के लिए पोज करते हुए और फिल्मों के प्रोमोशनल फंक्शन में जब आप तस्वीरें खिंचाती हैं। उस वक्त आप कौन सा 'रोल' प्ले कर रही होती हैं? अब इस बारे स्पष्ट करना चाहिए।


विज्ञापन

दीपिका ने क्या लिखा फेसबुक पर

 new turn in deepika padukone cleavage controversy

दीपिका ने फेसबुक पर लिखा था कि कई बार सिर्फ सुर्खियां बटारेने के लिए इस तरह की खबरें लगाई जाती हैं। लोगों को रीयल लाइफ और रील लाइफ का अंतर स्पष्ट समझ में आना चाहिए। मैं अपने प्रोफेशन में कम कपडे़ पहनूं या ज्‍यादा इससे किसी को कोई फर्क नहीं पडना चाहिए।

दीपिका ने कहा- फिल्मों में कम कपड़े पहनना एक रोल की डिमांड होती है। लेकिन रियल लाइफ में ऐसा नहीं होता है। वहां पर किसी के कपड़े पहनने के अंदाज को सार्वजनिक चर्चा का या दिखावे का विषय नहीं बनाना चाहिए। महिलाओं की इज्जत का सवाल उठाते हुए दीपिका ने कहा कि यह तय करना होगा कि समाज के अंदर महिलाओं के साथ कैसा व्यवहार किया जाए।

सेक्स की इच्छा पर अंदाजा मत लगाएं

 new turn in deepika padukone cleavage controversy

दीपिका ने लिखा था कि जब तक एक औरत खुद हाँ नहीं कहती तब तक किसी को यह अंदाजा नहीं लगाना चाहिए कि वो सेक्स करना चाहती है। दीपिका लिखती हैं कि मुझे अपने काम के बारे में अच्छे से पता है, मेरा काम बहुत डिमांडिंग है- जो मुझसे बहुत कुछ करवाना चाहता है।

किसी रोल की मांग हो सकती है कि मैं सर से पैर तक कपड़े पहनूं। या उसके उलट भी हो कि मैं पूरी तरह न्यूड हो जाऊं। एक कलाकार के रूप में यह मेरा निर्णय होगा। दीपिका ने लिखा कि मुझे लगता है क्लीवेज की इस घटना को शाहरुख के एटपैक्स और किसी औरत के शरीर की बनावट के साथ जोड़ा मत जाए। यह दोनों अलग-अलग बातें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed