फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Viral Video: नशे में धुत हुईं हानिया आमिर? पाकिस्तानी एक्ट्रेस का वीडियो वायरल; यूजर्स की बंटी राय

Tue, 25 Aug 2026 08:57 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 25 Aug 2026 08:57 AM IST
सार

Haania Aamir Viral Video: हानिया आमिर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो पर यूजर्स की राय बंटी हुई है। कुछ यूजर्स का कहना है कि वह नशे में हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने उनका सपोर्ट किया है।

विज्ञापन
Hania Aamir video goes viral users say she drunk but fans defend her on social media
हानिया आमिर - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर इन दिनों अपने एक वायरल वीडियो के चलते चर्चा में हैं। उनका वीडियो काफी वायरल है, जिसमें वह अपनी टीम के साथ बातचीत करती नजर आ रही हैं। उनके बात करने के अंदाज को लेकर नेटिजन्स के बीच तरह-तरह की बातें हो रही हैं। कुछ लोगों ने दावा किया है कि उन्होंने शराब पी है। मगर इन दावों का कोई आधिकारिक आधार नहीं है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
Hania Aamir video goes viral users say she drunk but fans defend her on social media
हानिया आमिर - फोटो : सोशल मीडिया
वायरल वीडियो में क्या है?
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में हानिया आमिर हेयर ड्रेसिंग सेशन के दौरान बैठी हैं।
  • जानकारी के मुताबिक, वह एक खास लुक के लिए विग और हेयरस्टाइल तैयार कर रही हैं। 
  • इस दौरान वह अपनी टीम की एक महिला से हंसती और बातें करती दिख रही हैं।
  • अभिनेत्री के बात करने के अंदाज से लग रहा है कि वह नशे में हैं। 
  • हालांकि यह वीडियो कब और कहां शूट किया गया, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
Hania Aamir video goes viral users say she drunk but fans defend her on social media
हानिया आमिर - फोटो : सोशल मीडिया
क्या बोले यूजर्स?
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स दो धड़ों में बंट गए हैं। कुछ यूजर्स ने हानिया के बोलने के तरीके और चेहरे के हाव-भाव को देखकर यह मान लिया कि उन्होंने शराब पी है। इसके बाद उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
वहीं दूसरी तरफ उनके फैंस ने उनका सपोर्ट किया है। फैंस का कहना है कि वह वीडियो में वह मजाक कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hania Aamir video goes viral users say she drunk but fans defend her on social media
पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर - फोटो : Twitter
आधिकारिक बयान का है इंतजार
इस मामले पर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। सोशल मीडिया पर चर्चाओं के बीच हानिया आमिर या उनकी टीम की तरफ से इस मामले पर खबर लिखे जाने तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
विज्ञापन
Hania Aamir video goes viral users say she drunk but fans defend her on social media
हानिया आमिर - फोटो : सोशल मीडिया
हानिया आमिर का करियर
आपको बता दें कि हानिया आमिर इस समय पाकिस्तान की सबसे मशहूर और कामयाब अभिनेत्रियों में से एक हैं। 'कभी मैं कभी तुम', 'इश्किया', 'मेरे हमसफर' और 'दिल रुबा' जैसे शो में उनकी अदाकारी ने दुनिया भर में शोहरत हासिल की है। भारत में भी उनके चाहने वाले हैं। दक्षिण एशियाई देशों में उनके कई फैंस हैं। सोशल मीडिया पर उनकी मौजूदगी हमेशा खबरों में रहती है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed