{"_id":"5997e29a4f1c1b34798b4f33","slug":"new-song-pinjra-of-kangana-ranaut-upcoming-simran-released","type":"story","status":"publish","title_hn":" कंगना रनौत की 'सिमरन' का नया गाना 'पिंजरा' रिलीज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कंगना रनौत की 'सिमरन' का नया गाना 'पिंजरा' रिलीज
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:43 PM IST
विज्ञापन
कंगना रनौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना रनौत की आने वाली फिल्म 'सिमरन' का नया गाना 'पिंजरा' रिलीज कर दिया गया है। रिलीज हुए पहले गाने से ये गाना काफी अलग है। इस गाने में सिमरन की लाइफ को बेहद करीब से दिखाया गया है। गाने को सुनिधि चौहान ने गाया है।
इससे पहले फिल्म के कई पोस्टर्स और ट्रेलर भी रिलीज कर दिए गए हैं। जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया है। ट्रेलर में कंगना के अभिनय की काफी तारीफ की जा रही है। वहीं इस गाने की बात करें तो इसमें ऐसे कई सीन्स हैं जिन्हें ट्रेलर में दिखाया गया था।
पहले आए ट्रेलर में दिखाया गया था कि गुजरात की रहने वाली सिमरन नाम की लड़की को चोरी और जुए की आदत है। वहीं इस गाने में कंगना अपनी आजादी का जश्न मनाती नजर आ रही हैं। गाने के शब्द और म्यूजिक दिल को छूने वाले हैं।
विज्ञापन
पढ़ें- 'सिमरन' का ट्रेलर रिलीज, जुए और चोरी की लत है चुलबुली कंगना को
गाने को सुनने के बाद इसे गुनगुनाने का मन करने लगता है। कंगना की फिल्में भले ही हिट न हों लेकिन उनके अभिनय की सब तारीफ ही करते हैं कुछ ऐसा ही हुआ था उनकी फिल्म 'रंगून' के साथ। हालांकि इस फिल्म से कंगना को काफी उम्मीदें है। अब देखना ये होगा कि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।
यहां देखें गाना-

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन