सोनम कपूर की जिंदगी में आया एक और नया प्रेमी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूं तो सोनम कपूर ज्यादातर फिल्मों और फैशन के लिए ही सुर्खियों में रहना पसंद करती हैं, परंतु एक ऐक्टर के लिए हमेशा यह संभव नहीं होता। लोगों को उसकी निजी जिंदगी में भी दिलचस्पी रहती है। ऐसे में गॉसिप के गलियारों में इन दिनों यह खबर सुर्खियों में है कि सोनम की जिंदगी में एक नया रोमांस आया है।
वैसे तो सबसे पहले रणबीर कपूर और उसके बाद एक फिल्म निर्देशक के साथ सोमन की नजदीकियों की चर्चाएं थीं, परंतु वह रोमांस खत्म होने के बाद पता चला था कि सोनम दिल्ली के एक बिजनैसमैन के नजदीक हो चुकी हैं। लेकिन बिजनैसमैन से मॉडल बने साहिर बैरी के साथ भी सोनम का रोमांस ज्यादा दिन तक नहीं टिक सका।
बिजनेसमैन है यह प्रेमी
कारण बताया गया कि साहिर के पास बिजनैस के लिए ज्यादा और रोमांस के लिए कम वक्त है। फिर वह मुंबई भी ज्यादा नहीं आते-जाते। हालांकि साहिर ने कोशिशें की कि सोनम को वक्त देने के लिए मुंबई में कुछ समय रहें, लेकिन अंततः उन्होंने बिजनैस को प्राथमिकता देना ठीक समझा। ऐसे में सोनम की उनसे दूरियां अपने आप बढ़ गई।
अब चर्चा है कि सोनम को नया बॉयफ्रेंड मिल गया है। कहा जा रहा है कि वह भी बिजनैसमैन है। जिसका फिल्मी दुनिया से कोई लेनादेना नहीं है। सोनम इस बंदे को अपने पापा अनिल कपूर से मिलवा चुकी हैं और पापा उससे मिल कर बहुत खुश हैं। सोनम साफ-साफ कह चुकी हैं कि वह जब भी अपने लिए जीवनसाथी चुनेंगी, वह उनके पापा जैसा तो होगा मगर फिल्मी दुनिया से बाहर रहेगा। उम्मीद करें कि इस बार वह कामयाब रहेंगी।