{"_id":"ff2cbaf4-e226-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"new-chulbul-pandey-in-hindi-films","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलमान को टक्कर देने आ रहा एक नया चुलबुल पांडेय","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान को टक्कर देने आ रहा एक नया चुलबुल पांडेय
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 01 Jul 2013 01:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी फिल्मों में एक और चुलबुल पांडेय आने वाला हैं। देखना यह है कि यह नया चुलबुल पांडेय फिल्म इंडस्ट्री के पहले लोकप्रिय चुलबुल पांडेय को कितनी टक्कर दे पाता है।
विज्ञापन
फिल्म 'दबंग' और 'दबंग 2' से सलमान खान चुलबुल के नाम से पहचाने जाने लगे हैं। चुलबुल पांडे का नाम आते ही सलमान का चेहरा याद आता है।
नयी खबर यह है कि बॉलीवुड में एक और चुलबुल की एंट्री हो चुकी है। जी हां, खबर है कि अभिनव कश्यप की फिल्म 'बेशरम' में अभिनव ने ऋषि कपूर के किरदार का नाम चुलबुल पांडे ही दिया है।
विज्ञापन
ऋषि कपूर फिल्म में इंस्पैक्टर की ही भूमिका में हैं। ऋषि कपूर चुलबुल पांडे बने हैं तो नीतू कपूर उनकी बुलबुल बनी हैं। अभिनव ने ही फिल्म दबंग का निर्देशन किया था और उन्होंने ही सलमान को चुलबुल पांडे नाम दिया था।
विज्ञापन
सो, उन्होंने इस नाम पर अपना हक समझते हुए अपनी अगली फिल्म में भी इसी नाम का इस्तेमाल किया है। बी टाउन में तो चर्चा है कि अभिनव ऐसा जानबूझ कर रहे हैं। चूंकि वे सलमान खान को चिढ़ाना चाहते हैं।
अब देखना यह है कि बॉलीवुड का यह नया चुलबुल पांडे पुराने चुलबुल पांडे को किस तरह टक्कर देता है और दर्शक उसे कितना पसंद करते हैं।