फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नेटफ्लिक्स की भारतीय टीम से सृष्टि बहल की छुट्टी, तीन साल की नौकरी को बताया जिंदगी भर का रोमांच

Thu, 20 May 2021 07:56 PM IST
अमरीन हुसैन अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अमरीन हुसैन Updated Thu, 20 May 2021 07:56 PM IST
विज्ञापन
Netflix India Director Original Films Shrishti Behl Arya Quits calls the service life time adventure
सृष्टि बहल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दुनिया की सबसे बड़ी ओटीटी कंपनी नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली तमाम भारतीय वेब सीरीज और फिल्मों की आलोचनाओं के बाद इसका इंटरनेशनल ओरीजनल फिल्म्स विभाग देखने वाली निर्माता सृष्टि बहल आर्या की कंपनी से छुट्टी हो गई है। नेटफ्लिक्स के भारतीय कार्यालय ने इस बारे में संपर्क किए जाने पर इसकी पुष्टि कर दी है। हिंदी फिल्मों व टीवी जगत में बतौर निर्माता लंबे समय से काम करती रहीं सृष्टि बहल आर्या ने तीन साल पहले 2018 में नेटफ्लिक्स की नौकरी की थी। ये वह समय था जब नेटफ्लिक्स ने भारत में अपना कम शुरू किया था और कंपनी को एक ऐसे चेहरे की जरूरत थी जो भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज लोगों से सीधे बात कर सकने में सक्षम हो। सृष्टि की नेटवर्किंग की क्षमता को ही नेटफ्लिक्स ने सबसे ज्यादा तवज्जो दी और अपनी इसी काबिलियत के बूते सृष्टि ने नेटफ्लिक्स के लिए तमाम फिल्में और वेब सीरीज भी साहिल कीं।

Netflix India Director Original Films Shrishti Behl Arya Quits calls the service life time adventure
‘बुलबुल’ फिल्म का एक दृश्य - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वैसे तो सृष्टि बहल अपने खाते में तीन साल में 35 ओरीजनल फिल्में गिनाती रही हैं लेकिन इन 35 भारतीय फिल्मों में से तारीफ गिनती की फिल्मों की ही हुई है। सृष्टि के कार्यकाल में जिन भारतीय फिल्मों को देश विदेश में देखा और सराहा गया उनमें ‘एके वर्सेज एके’, ‘बुलबुल’, ‘सीरियस मेन’, ‘पावा कदाईगल’ और ‘पिट्टा कथालु’ शामिल हैं। नेटफ्लिक्स की हाल के दिनों में इसके दोयम दर्जे की वेब सीरीज और फिल्मों के लिए खासी आलोचना हुई है। गौरतलब है कि ये ओटीटी जितनी फीस महीने की लेता है, उतनी फीस भारत में तमाम दूसरे ओटीटी साल भर की लेते हैं।

Netflix India Director Original Films Shrishti Behl Arya Quits calls the service life time adventure
सृष्टि बहल आर्या - फोटो : Insatagram- @srishtibehlarya

‘अमर उजाला’ ने जब इस बारे में नेटफ्लिक्स के भारतीय कार्यालय से संपर्क किया तो वहां से मिले एक संदेश में सृष्टि को ये कहते हुए उद्धृत किया गया है कि नेटफ्लिक्स के भारतीय कार्यालय में बीते उनके तीन साल उनके जीवन का सबसे बड़ा रोमांच रहे हैं। ये अवसर देने वालों का आभार जताते हुए सृष्टि ने कहा कि इस दौरान उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला। पहली बार निर्देशन में उतरे लोगों, महिला फिल्मकारों, दिग्गज लोगों और तमाम नए चेहरों के साथ बनी फिल्मों को उन्होंने अपने लिए गर्व की बात कहा और उम्मीद जताई कि ये टीम आगे भी अच्छा करती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Netflix India Director Original Films Shrishti Behl Arya Quits calls the service life time adventure
मोनिका शेरगिल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सृष्टि बहल के कार्यकाल का शुक्रवार आखिरी दिन होगा। उनका काम फिलहाल नेटफ्लिक्स इंडिया की कंटेंट उपाध्यक्ष मोनिका शेरगिल ही देखती रहेंगी। सृष्टि के स्थान पर कंपनी ने बाहर से किसी अधिकारी को चुना है या कंपनी के भीतर ही किसी को प्रोन्नति देकर उनके स्थान पर नियुक्त किया गया है, ये अभी तक साफ नहीं हो सका है।

विज्ञापन
Netflix India Director Original Films Shrishti Behl Arya Quits calls the service life time adventure
सृष्टि बहल आर्या - फोटो : Insatagram- @srishtibehlarya

नेटफ्लिक्स ने हाल ही में साल 2021 के लिए अपनी 40 फिल्मों और वेब सीरीज की घोषणा की थी। नेटफ्लिक्स के ऊपर हाल के दिनों में ये आरोप भी लगे कि उसके भारतीय कार्यालय में उन्हीं चंद दिग्गज फिल्म निर्माताओं का कब्जा हो गया है जो बरसों से हिंदी सिनेमा को अपने हिसाब से चलाते रहे हैं। जबकि नेटफ्लिक्स की नीति मनोरंजन उद्योग में लोकतांत्रिक तरीके से काम करने की रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed