{"_id":"709ca60e-5af5-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"neil-nitin-mukesh-two-attractive-getup","type":"story","status":"publish","title_hn":"होश उड़ाएंगे नील नीतिन मुकेश के यह दो गेटअप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
होश उड़ाएंगे नील नीतिन मुकेश के यह दो गेटअप
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 10 Jan 2013 12:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नील नीतिन मुकेश की दो फिल्में एक महीने के अंतरालम में रिलीज होने जा रही हैं। इन दोनों ही फिल्मों में नील का किरदार अलग-अलग शेड का है। इन फिल्मों में उनका लुक भी शानादार है। नील नीतिन मुकेश के यह दो लुक उनके चाहने वालों का होश उड़ाएंगे।
विज्ञापन
इस साल नील की पहली फिल्म एक फरवरी को रिलीज होगी। 'डेविड' नाम की इस फिल्म का निर्देशन बिजॉय नांबियार कर रहे हैं। इसके पहले बिजॉय, 'शैतान' फिल्म का निर्देशन कर चुके हैं। 'डेविड' फिल्म में नील के साथ विनय विरमानी और विक्रम जैसे कलाकारों की भूमिका है। इस थ्रिलर ड्रामा फिल्म में नील बड़ी मूंछों के साथ दिखेंगे। इस फिल्म में लारा दत्ता और तब्बू भी उनके साथ होंगी।
विज्ञापन
नील नीतिन मुकेश की दूसरी फिल्म 15 मार्च को रिलीज हो रही है। '3जी' नाम की इस फिल्म को भुतही फिल्म बताया जा रहा है। इस फिल्म का प्रोमो और फर्स्ट लुक लांच हो चुका है। इस फिल्म नील के साथ सोनल चौहान होंगी। यह एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म होगी। इस फिल्म में भी नील का गेटअप बदला-बदला होगा। अब देखना यह है कि दर्शक उन्हें किस गेटअप में ज्यादा पसंद करते हैं।
विज्ञापन