फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Neil Nitin Mukesh lying about his 'Game of Thrones' offer?

कंपनी ने खुद ही बता दिया कितना बड़ा झूठ बोल रहा था ये हीरो

Mon, 09 Nov 2015 04:05 PM IST
Updated Mon, 09 Nov 2015 04:05 PM IST
विज्ञापन
Neil Nitin Mukesh lying about his 'Game of Thrones' offer?

पिछले दिनों हर किसी को तब झटका लगा था जब सुपर फ्लॉप ऐक्टर नील नितिन मुकेश ने मीडिया में कहा कि उन्हें हॉलीवुड प्रोजेक्ट गेम ऑफ थ्रोन्स के लिए चुन लिया गया है। इसमें उनका रोल शानदार है और वह कुछ फाइटिंग दृश्यों में भी नजर आएंगे।

विज्ञापन


परंतु अब खबर है कि खुद इस हॉलीवुड प्रोजेक्ट को बनाने वाली कंपनी एचबीओ ने स्पष्ट कर दिया है कि यह ऐक्टर उनके शो का हिस्सा है और न ही उसे कभी कोई रोल ऑफर किया गया। एचबीओ की इस सफाई के बाद नील का झूठ सामने आ गया है और हर कोई असमंजस में है कि आखिर क्या सोच कर उन्होंने मीडिया में बड़ी-बड़ी बातें कर दी।
विज्ञापन


एचबीओ ने कहा है कि हमारे शो में पहले ही कई कलाकार हैं और नए सीजन-6 में किसी नए कलाकार को जोड़ने का सवाल नहीं पैदा होता। नए सीजन के कई सीन शूट हो चुके हैं इसलिए नए ऐक्टर के लिए दरवाजे बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहा था नील ने

Neil Nitin Mukesh lying about his 'Game of Thrones' offer?

इससे पहले नील ने मीडिया में कहा था कि वह अपनी नई बॉलीवुड फिल्म के साथ हॉलीवुड के शो गेम ऑफ थ्रोन्स में काम कर रहे हैं। जिसमें कुछ अच्छे फाइटिंग सीन उन्हें करने को मिलेंगे। असल में नील की अगली बॉलीवुड फिल्म के ऐक्शन डायरेक्टर हॉलीवुड के जॉर्ज पॉवेल हैं। वही गेम ऑफ थ्रोन्स के भी स्टंट निर्देशक हैं।

मीडिया रिपोर्टों में कहा गया था कि पॉवेल ने नील के काम से प्रभावित हो कर इस शो के लिए उनका नाम आगे बढ़ाया था। नील ने हॉलीवुड फिल्मों तथा शो में न्यूडिटी के सवाल पर यहां तक कह दिया था कि अगर वहां किसी किरदार में उन्हें निर्वस्त्र होने की जरूरत पड़ेगी तो वह फिर ऐसा करने से नहीं हिचकेंगे।

उल्लेखनीय है कि अपनी फ्लॉप फिल्म जेल में नील ने एक न्यूड सीन किया था। खैर, हॉलीवुड में नील को कपड़े उतारने की नौबत नहीं आई क्योंकि सच्चाई यहां पहले ही सामने आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed