फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   neha kakkar new year 2022 celebration in goa singer performs in concert gets trolled due to corona

Happy New Year: नए साल पर नेहा ने किया गोवा में स्टेज शो, यूजर्स करने लगे ट्रोल

Sat, 01 Jan 2022 05:11 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 01 Jan 2022 05:11 PM IST
सार

सिंगर नेहा कक्कड़ ने साल 2022 का जोरदार तरीके से स्वागत किया है। दरअसल नए साल के पहले की शाम को नेहा कक्कड़ गोवा के एक कॉन्सर्ट में धमाकेदार परफॉर्मेंस दी, लेकिन शायद लोगों के ये बात रास नहीं आई, और लोग उन्हें ट्रोल करने लगे।

विज्ञापन
neha kakkar new year 2022 celebration in goa singer performs in concert gets trolled due to corona
नेहा कक्कड़ - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सिंगर नेहा कक्कड़ ने साल 2022 का जोरदार तरीके से स्वागत किया है। दरअसल नए साल के पहले की शाम को नेहा कक्कड़ गोवा के एक कॉन्सर्ट में धमाकेदार परफॉर्मेंस दी, लेकिन शायद लोगों के ये बात रास नहीं आई। दरअसल उनकी इस परफॉर्मेंस की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में नेहा स्टेज पर परफॉर्म करती नजर आ रहीं हैं। वहीं लोग भी इस जश्न का जमकर लुफ्त उठा रहे हैं लेकिन सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद लोग नेहा कक्कड़ को ट्रोल कर रहे हैं। 

विज्ञापन

कोरोना को लेकर यूजर्स ने किया नेहा को ट्रोल-
दरअसल नेहा कक्कड़ जिस कॉनसर्ट में परफॉर्म कर रहीं थी, वहां पर जबरदस्त भीड़ नजर आ रही है। इस समय देश में एक बार फिर से कोरोना के केस बढ़ रहे हैं और इस वीडियो में काफी भीड़ नजर आ रही हैं जिसको लेकर यूजर्स ने नेहा कक्कड़ को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, दो दिन बाद बोलेंगी घर पर ही रहें, तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा,बढ़ाओ कोरोना, फिर डालो लोगों को खतरे में। तो वहीं एक और अन्य यूजर ने भी इसी तरह से तंज कसते हुए कहा,कोरोना का डर कहां है। इसी तरह से लोग नेहा की इस वीडियो पर कोरोना को लेकर कमेंट्स कर रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन

नेहा कक्कड़ की ये वीडियो सोशल मीडिया पर viralbhayani इंस्टाग्राम पेज से शेयर की गई है। अगर बात करें नेहा कक्कड़ के न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तो इस बार वे अपने कॉन्सर्ट के चलते गोवा में हैं और इस समय रोहनप्रीत भी कश्मीर के पहलगाम में परफॉर्म करने गए हुए हैं। इस दौरान नेहा ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट भी की है क्योंकि वे अपने पति रोहनप्रीत को बहुत मिस कर रहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed