फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Neha Kakkar New Holi Song Launch Social Media Users Troll Her Amid Long Break Announcement

होली में रंग जमाने लौटीं नेहा कक्कड़, एक महीने पहले किया था लंबे ब्रेक का ऐलान; यूजर्स ने किया ट्रोल

Thu, 26 Feb 2026 10:53 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Thu, 26 Feb 2026 10:53 PM IST
सार

Neha Kakkar New Holi Song: सिंगर नेहा कक्कड़ ने पिछले महीने सोशल मीडिया के जरिए एलान किया था कि वह एक लंबे ब्रेक पर जा रही हैं। लेकिन होली से पहले ही वह लौट आई हैं। सिंगर ने अपना होली सॉन्ग अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है। फैंस ने जहां इसे लाइक किया, वहीं कुछ लोगों ने नेहा कक्कड़ को ट्रोल भी किया।

विज्ञापन
Neha Kakkar New Holi Song Launch Social Media Users Troll Her Amid Long Break Announcement
नेहा कक्कड़ - फोटो : इंस्टाग्राम@nehakakkar

विस्तार

नेहा कक्कड़ ने जनवरी महीने में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर बताया था कि इमोशनल स्ट्रेस, नेगेटविटी और इंडस्ट्री के दवाब के कारण वह लंबा ब्रेक ले रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया और पैपराजी से दूर रहने की बात की थी। लेकिन होली से पहले ही नेहा कक्कड़ ने अपने एक गाना लॉन्च कर दिया है। इस गाने को लेकर जहां फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ लोगों ने ट्रोल भी किया है। ट्रोल्स का कहना है कि ब्रेक का एलान करने के बाद वह क्यों लौटीं? साथ ही उनके होली के गाने के बोल भी कुछ यूजर्स को पसंद नहीं आए हैं। 

विज्ञापन

होली के गाने पर ठुमके लगाती दिखीं नेहा
नेहा कक्कड़ ने होली का जो नया गाना गाया है, उसके बोल हैं- ‘तेरे साथ में राजा होली खेलूंगीं…’। इसमें वह मस्ती भरे अंदाज में होली खेल रही हैं। साथ ही जमकर ठुमके भी लगा रही हैं। इस गाने पर नेहा कक्कड़ का वही अंदाज नजर आ रहा है, जिसके लिए पिछले दिनों वह ट्रोल भी हुईं। इसे गाने में ‘सूट टाइट’ और ‘तेरे लिए करती डाइट’ जैसे शब्द भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Neha Kakkar (@nehakakkar)

विज्ञापन
विज्ञापन



यूजर्स ने किया खूब ट्रोल
नेहा कक्कड़ का होली सॉन्ग कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आया है। एक यूजर ने लिखा, ‘यह हमेशा के लिए रिटायरमेंट क्यों नहीं लेती हैं।’ एक अन्य यूजर्स ने लिखा, ‘क्या उटपटांग गाने बनाती हैं। एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘यह हमेशा के लिए म्यूजिक इंडस्ट्री से ब्रेक क्यों नहीं लेती हैं।’ जबकि फैंस नेहा कक्कड़ के सपोर्ट में दिखे, उन्होंने इस होली सॉन्ग को खूब पसंद किया। 

पहले भी किया था नेहा कक्कड़ ने ब्रेक का ऐलान 
नेहा कक्कड़ ने कोई पहली बार ब्रेक पर नहीं गई हैं। वह साल 2020 में भी ब्रेक पर गई थीं। उस वक्त इंडस्ट्री में नेपोटिज्म की बहस चल रही थी। नेहा ने आउटसाइडर होते हुए भी ब्रेक पर जाने की बात कही। लेकिन वह जल्द ही म्यूजिक की दुनिया में लौट आई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed