{"_id":"65d849dd7599a0b5e10c34a8","slug":"neha-dhupia-spoke-about-recording-an-episode-with-tiger-shroff-where-she-got-stuck-in-an-elevator-with-him-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Neha Dhupia: जब शो की शूटिंग के दौरान लिफ्ट में फंस गई थीं नेहा धूपिया, ऐसी हो गई थी हालत, जानें पूरा किस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Neha Dhupia: जब शो की शूटिंग के दौरान लिफ्ट में फंस गई थीं नेहा धूपिया, ऐसी हो गई थी हालत, जानें पूरा किस्सा
Fri, 23 Feb 2024 01:02 PM IST
गरिमा शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: गरिमा शर्मा
Updated Fri, 23 Feb 2024 01:02 PM IST
सार
अपने शो 'नो फिल्टर नेहा' के प्रमोशन में जुटीं नेहा धूपिया ने एक मजेदार किस्सा साझा किया। जब वह अपना एपिसोड टाइगर श्रॉफ के साथ शूट कर रही थीं, तो नेहा और टाइगर लिफ्ट में फंस गए थे और फिर क्या हुआ, जानना मजेदार है।
विज्ञापन
neha dhupia, tiger shroff
- फोटो : instagram
विस्तार
नेहा धूपिया एक बार फिर अपने चैट शो ‘नो फिल्टर नेहा’ से चर्चा में हैं। इस शो का यह छठा सीजन है। नेहा इस शो में कई मशहूर हस्तियों का साक्षात्कार कर चुकी हैं। हाल ही में इस शो के प्रमोशन में जुटीं नेहा ने एक मजेदार किस्सा साझा किया। यह मौका था जब वह अपना एपिसोड टाइगर श्रॉफ के साथ शूट कर रही थीं। इस दौरान नेहा टाइगर के साथ लिफ्ट में फंस गई थीं और फिर क्या हुआ वाकई किस्सा मजेदार है।
अचानक लिफ्ट रुक गई
दरअसल, नेहा और टाइगर को ‘नो फिल्टर नेहा’ का एपिसोड शूट करने के लिए सेट पर पहुंचना था। ये दोनों साथ ही थे, तभी अचानक इनके साथ यह घटना हो गई। नेहा ने बताया, ‘मुझे और टाइगर को रेकाॅर्डिंग के लिए सेट पर पहुंचना था। हम दोनों लिफ्ट में अंदर गए और ये अचानक रुक गई। फिर तो मैं बेसब्र हो गई। एक तो सेट पर पहुंचने के लिए लेट हो रहा था, दूसरा अंदर से घबराहट भी होने लगी।’
यह भी पढ़ें: समर्थ-ईशा की राहें जुदा? अभिनेत्री ने बताया सच
विज्ञापन
टाइगर को नहीं कोई टेंशन
अब नेहा की तो लिफ्ट में जान सूख रही थी, लेकिन ऐसा लगा जैसे टाइगर को इस बात का अंदाजा ही नहीं था कि आखिर क्या हो गया? नेहा ने बताया,‘लिफ्ट में फंसकर मैं परेशान हो गई, लेकिन टाइगर के तो क्या कहने! उन्हें तो कोई टेंशन ही नहीं हो रही थी। सारा सरदर्द मुझे ही हो रहा था। टाइगर ने अपने सनग्लासेज निकाले और पहनने लगे। ऐसे में भी इन्होंने अपना स्टाइल जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।’
यह भी पढ़ें: Tom Cruise: टॉम क्रूज और एल्सीना का हुआ ब्रेकअप! इस वजह से 25 साल छोटी गर्लफ्रेंड से अलग हुए हॉलीवुड अभिनेता
सब को लगा ये ‘खास’ पल थे
जब बाहर सभी को यह पता चला, तो सबने नेहा से पूछना शुरू कर दिया कि क्या वह टाइगर के साथ लिफ्ट में फंस गई थीं? नेहा ने बताया, ‘सब मजे लेते हुए पूछने लगे कि क्या मैं टाइगर के साथ लिफ्ट में फंस गई थीं। मुझे लगा कि अब इसमें कौन सी बड़ी बात हो गई। लोगों को लग रहा था कि ये तो खास मूमेंट था, लेकिन मुझे पता था कि मेरी इसमें कोई रुचि नहीं थी। मैं तो एक प्रोड्यूसर के तौर पर बस यही सोच रही थी कि कैसे भी जल्दी बाहर निकले और शूट पूरा करें।’