{"_id":"beabd21a-5af1-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"neetu-singh-in-punjabi-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीतू सिंह दिखेंगी पंजाबी फिल्म में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नीतू सिंह दिखेंगी पंजाबी फिल्म में
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 10 Jan 2013 12:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल्दी ही नीतू सिंह की पंजाबी फिल्म 'साडी लव स्टोरी’ रिलीज़ होने वाली है। हम हिंदी फिल्मों की नहीं बल्कि पंजाबी नायिका नीतू सिंह की बात कर रहे हैं। उनकी दो फिल्में 'यार मेरा रब वर्गा' और 'दिल तैनू करदा है प्यार' रिलीज हो चुकी हैं। अब उनकी तीसरी फिल्म 'साडी लव स्टोरी’ रिलीज़ हो रही है। इस फिल्म को धीरज रतन ने निर्देशित किया है। उनके साथ इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, अमरिंदर गिल और सुरवीन चावला हैं।
विज्ञापन
नीतू सिंह ने अपने कॅरियर की शुरुआत मॉडलिंग से की। उन्होंने मिस पीटीसी पंजाबी का अवार्ड भी जीता। अपनी फिल्म के बारे में बताते हुए नीतू सिंह कहती हैं कि फिल्म की कहानी एक लड़की के रोमांस और उसके सपनो के इर्द गिर्द ही घूमती है। इस फिल्म में रोमांस के साथ कॉमेडी और मस्ती भी है। अपने साथी कलाकार दिलजीत व अमरिंदर के बारे में नीतू सिंह ने कहा कि उनके साथ काम करने में मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला।
विज्ञापन