Ranbir-Neetu: बेटे रणबीर कपूर के साथ एक बार फिर स्क्रीन साझा करेंगी नीतू कपूर? अभिनेत्री के पोस्ट ने बढ़ाई हलचल
अभिनेत्री नीतू कपूर ने अपने बेटे रणबीर कपूर के साथ प्यारी तस्वीर साझा की है और उन्हें अपना पसंदीदा को-स्टार बताया।
विस्तार
रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'एनिमल' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। अभिनेता ने साल 2007 में 'सांवरिया' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था, जिसके बाद से ही वह इंडस्ट्री में शानदार कौशल अभिनय के लिए मशहूर हो गए। अपनी हर एक फिल्म के लिए अभिनेता को उनके परिवार का पूरा साथ मिलता है। रणबीर अपनी मां नीतू कपूर के बेहद करीब हैं। मां-बेटे की जोड़ी हमेशा एक-दूसरे के प्रति अपने अटूट प्यार के बारे में मुखर रही है। अबअभिनेत्री नीतू कपूर ने अपने बेटे रणबीर कपूर के साथ प्यारी तस्वीर साझा की है और उन्हें अपना पसंदीदा को-स्टार बताया।
नीतू ने रणबीर पर लुटाया प्यार
आज सोमवार को अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे रणबीर के साथ एक तस्वीर साझा की। फोटो में वे दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। जहां रणबीर सफेद टी-शर्ट में हैंडसम लग रहे थे, वहीं नीतू प्रिंटेड टी-शर्ट में हमेशा की तरह खूबसूरत लग रही थीं। दिल वाले इमोजी के साथ नीतू ने फोटो को कैप्शन दिया, “मेरे पसंदीदा को-स्टार के साथ फिर से वापस।”
Punjabi Actors: करतारपुर साहिब पहुंचे पंजाबी एक्टर्स, गुरुद्वारे में माथा टेक बांधे तारीफों के पुल
इस फिल्म में दोनों ने साथ किया था काम
इस तस्वीर ने एक नई चर्चा पैदा कर दी है। नीतू ने रणबीर को अपना सबसे प्यारा को-स्टार बताया है, जिसके बाद से फैंस के बीच चर्चा है कि शायद रणबीर कपूर और नीतू कपूर इस समय कुछ नया और दिलचस्प शूटिंग कर रहे हैं। दोनों ने एक साथ फिल्म 'बेशरम' में काम किया था। रणबीर कपूर की फिल्म 'बेशरम' में काम करने के बाद अभिनय से ब्रेक लेने वाली नीतू कपूर ने पिछले साल राज मेहता की फिल्म 'जुगजुग जीयो' से बड़े पर्दे पर वापसी की। उन्होंने पारिवारिक कॉमेडी-ड्रामा में वरुण धवन, कियारा आडवाणी और अनिल कपूर के साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया।
Saindhav: 'सैंधव' फिल्म का एक्शन पैक्ड टीजर रिलीज, खलनायक बन खूंखार अंदाज में वेंकटेश के साथ भिड़े नवाजुद्दीन
रणबीर का वर्कफ्रंट
वहीं बात करें रणबीर कपूर की आने वाली फिल्मों के बारे में तो रणबीर अपनी अगली फिल्म 'एनिमल' की रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित इस फिल्म में रणबीर के साथ अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म एक दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके साथ ही रणबीर आलिया के साथ 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 2' में नजर आएंगे।
Sam Bahadur: फिल्म में इंदिरा गांधी का रोल निभाने पर कंगना से हुई फातिमा की तुलना, बोलीं- दोनों में बड़ा अंतर