Neetu Kapoor: नीतू कपूर को फिर आई पति ऋषि कपूर की याद, अभिनेत्री का पोस्ट कर देगा भावुक
दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर ने आज पति ऋषि कपूर को याद कर बेहद भावुक पोस्ट साझा किया है। जिसे देखने के बाद फैंस भी इमोशनल नजर आ रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऋषि कपूर को याद कर साझा किया भावुक नोट
अभिनेता ऋषि कपूर भले ही आज इस दुनिया में न हो लेकिन वह अपने करीबी और फैंस के दिलों पर अब भी राज करते हैं। ऋषि कपूर ने ऑनस्क्रीन तो लोगों का दिल जीता ही था। इसी के साथ वह असल जिंदगी में भी काफी बेबाक थे। नीतू कपूर ने आज अपने इंस्टाग्राम से स्वर्गीय अभिनेता ऋषि कपूर की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह होंठों पर उंगली रखे आंखें बंद किए दिखाई दे रहे हैं। नीतू कपूर ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा-'आपका शोर याद आता है, यहां बहुत खामोशी है'।
PS-1 Box Office Collection Day 9: नौवें दिन पीएस-1 की कमाई में आया उछाल, देशभर में किया इतना कारोबार
फैंस भी ऋषि कपूर को याद कर हुए भावुक
ऋषि कपूर के इस दुनिया से अलविदा कहने के बाद अभिनेत्री नीतू कपूर ने हमेशा ही बेहद मजबूती से सब कुछ संभाला है। वह परिवार से लेकर पेशेवर मोर्चे पर भी लगातार सक्रिय हैं। आज ऋषि कपूर के लिए उनकी ये पोस्ट देखने के बाद फैंस अभिनेता को याद करने के साथ ही नीतू कपूर की तारीफ भी करते नजर आ रहे हैं। वहीं बेटी रिद्धिमा कपूर और सेलेब्स भी दिल वाले इमोटिकॉन्स के साथ प्रतिक्रिया देते दिखे। एक प्रशंसक ने पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- 'सच में आपकी आवाज की याद आ रही है ऋषि जी'। वहीं दूसरे ने लिखा- हम सभी आपको बहुत मिस करते हैं। इसी तरह से एक अन्य प्रशंसक ने प्रतिक्रिया दी- 'वह हमेशा आपके आस-पास हैं। आपकी आत्मा उनसे जुड़ी हुई है और हमेशा उनसे कम्यूनिकेट करती है। बस अपनी आंखें बंद कीजिए और उनकी उपस्थिति को फील कीजिए।' वहीं कई फैंस नीतू कपूर की तारीफ करते भी दिखाई दिए।