फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Neetu Kapoor first video from the shooting sets on the next day of Alia Ranbir wedding watch

Neetu Kapoor: रणबीर-आलिया की शादी के बाद सामने आया नीतू कपूर का पहला वीडियो, कहा- 'मेरे बाल-वाल सब खराब हो गए हैं...'

Fri, 15 Apr 2022 07:27 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 15 Apr 2022 07:27 PM IST
विज्ञापन
Neetu Kapoor first video from the shooting sets on the next day of Alia Ranbir wedding watch
नीतू कपूर - फोटो : insta

आलिया भट्ट और रणबीर  कपूर शादी के बंधन में बंध चुके हैं। बॉलीवुड की इस चर्चित शादी में कपूर परिवार के सदस्य और इंडस्ट्री के करीबी लोग ही शामिल हुए थे। शादी में पूरे कपूर परिवार खासतौर पर मां नीतू कपूर का स्वैग भी देखने लायक था। अब शादी संपन्न हो चुकी है और अब बेटे बहू की शादी के बाद नीतू कपूर का पहला वीडियो सामने आया है। दरअसल शादी निपटाने के बाद अब वह वापस अपने काम पर लौट गई हैं। बता दें कि नीतू कपूर इस समय डांस दीवाने जूनियर को जज कर रही हैं।

विज्ञापन

बेटे की शादी के बाद काम पर वापस लौटी नीतू कपूर
सोशल मीडिया पर वायरल भयानी पेज से शेयर की गई वीडियो में देखा जा सकता है कि नीतू कपूर अपनी मेहंदी दिखाती नजर आ रही हैं, जिस पर पैपराजी कहते हैं, मेहंदी अच्छी है, तो नीतू कहती हैं, 'सब दिखता है, नाम भी दिखता है'। बता दें कि नीतू कपूर ने मेहंदी से अपने हाथ में ऋषि कपूर का नाम लिखा था, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। इसके बाद पैपराजी नीतू कपूर की तस्वीरें लेते हैं तो वह कहती है कि मेरे बाल-वाल सब खराब हो चुके हैं। हालांकि उन्होंने पैपराजी को पोज भी दिए और इस दौरान प्यार से डांटती हुई भी दिखाई दीं। इसके बाद वह शूटिंग लिए अंदर चली गईं।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन

करण जौहर की फिल्म में नजर आएंगी नीतू कपूर
नीतू कपूर डांस दीवाने तो जज कर ही रही है, इसके साथ ही उनकी नई फिल्म 'जुग जुग जियो' भी आने वाली है। इसमें अभिनेता वरुण धवन, एक्ट्रेस कियारा आडवाणी, अनिल कपूर नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को करण जौहर बना रहे हैं तो वहीं राज मेहता इसका निर्देशन कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 'जुग जुग जियो' 24 जून 2022 को रिलीज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed