{"_id":"af311fa3d94192f05bc9145c39ad1b71","slug":"neeta-lulla-designs-rajnikanth-s-look-for-kochadaiiyaan","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉलीवुड फिल्मों से ऐसे टक्कर लेगी 'कोचोदइया'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हॉलीवुड फिल्मों से ऐसे टक्कर लेगी 'कोचोदइया'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 18 Sep 2013 12:55 PM IST
विज्ञापन
रजनीकांत की फिल्म 'कोचोदइया' में तकनीकी और लुक के स्तर पर बहुत प्रयोग हुए हैं। यह प्रयोग भारत के लिए नए हैं।
विज्ञापन
रजनीकांत की फिल्म्ा 'कोचोदइया' रिलीज से पहले ही धूम मचा रही है। अब नई बात ये है कि इस फिल्म में विश्वस्तरीय तकनीक का प्रयोग किया गया है जो फिल्म को हॉलीवुड फिल्म अवतार जैसी भव्यता प्रदान करेगी
विज्ञापन
दुनिया की अतिआधुनिक प्रणाली मोशन कैपचरिंग विथ फोटोरिएलिस्टिक तकनीक का फिल्म में प्रयोग किया गया है जो इसे हॉलीवुड की माइल स्टोन फिल्मों 'अवतार' और 'बिओवुल्फ' की श्रेणी में ला देती है। ''कोचोदइया'' इस तकनीक का प्रयोग करने वाली पहली भारतीय फिल्म बन जाएगी।
विज्ञापन
यही नहीं ‘वर्ल्ड वॉर जेड’ और ‘पाइरेट्स ऑफ कैरिबियन’ सरीखी फिल्मों के लिए काम कर चुके लॉस एंजेलिस के स्टूडियो में फिल्म की काफी तैयारियां हुई हैं।
फिल्म में रजनीकांत के लुक और स्टाइल की बात करें तो इसे फैशन डिजाइन नीता लुल्ला ने संवारा है। नीता ने 'जोधा अकबर' फिल्म में काम किया था और कई अवार्ड जीते थे।