फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Neeraj Pandey Announced second season of Khakee netflix released promo of the series read details inside

Khakee Season 2: जल्द आ रहा है कट्टा और कानून की कहानी का दूसरा पड़ाव, एक्शन से भरपूर 'खाकी 2' का हुआ एलान

Tue, 22 Aug 2023 04:13 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 22 Aug 2023 04:13 PM IST
सार

बिहार के तानेबाने से बुनी 'खाकी' वेब सीरीज के पहले पार्ट की सक्सेस के बाद इस सीजन का दूसरा पार्ट 'खाकी सीजन 2' का ऐलान हो गया है।

विज्ञापन
Neeraj Pandey Announced second season of Khakee netflix released promo of the series read details inside
खाकी 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के तानेबाने से बुनी 'खाकी' वेब सीरीज के पहले पार्ट की सक्सेस के बाद इस सीजन का दूसरा पार्ट 'खाकी सीजन 2' का ऐलान हो गया है। नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट खाकी 2 की घोषणा की है। उन्होंने एक एनाउंसमेंट वीडियो शेयर कर बताया है कि खाकी 2 जल्द आने वाली है। इस वेब सीरीज का एक प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है जिसमें किसी एक्टर के चेहरे से पर्दा तो नहीं उठाया गया। लेकिन प्रोमो को देखकर लोगों की बेसब्री और ज्यादा बढ़ गई है। इस प्रोमो को नेटफ्लिक्स ने शेयर किया है जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। 

विज्ञापन

'खाकी' वेब सीरीज के सीजन 2 के ऐलान के साथ ही फैंस इस सीजन को देखने के लिए बेताब हो गए हैं। हालांकि सीजन 2 के प्रोमो के साथ इस वेब सीरीज के रिलीज डेट की तारीख अभी रिवील नहीं हुई है और ना ही इस वेब सीरीज के दूसरे पार्ट के सितारों के नाम रिवील हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Neeraj Pandey Announced second season of Khakee netflix released promo of the series read details inside
नीरज पांडे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

खाकी सीजन 2 को शेयर करते हुए नेटफ्लिक्स ने एक कैप्शन के साथ इस वेब सीरीज के दूसरे पार्ट का ऐलान करते हुए कैप्शन में लिखा- 'आप बुलाइए और हम ना आएं? कट्टा और कानून की कहानी का दूसरा पड़ाव...खाकी रिटर्न्स फॉर सीजन 2.' ये प्रोमो जैसे ही रिलीज हुआ तो फैंस लगातार प्रोमो पर कमेंट करने लगे।

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

विज्ञापन

बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दे चुके डायरेक्टर नीरज पांडे की इस वेब सीरीज के पहले पार्ट ने खूब धूम मचाई थी। इस वेब सीरीज में राज्य में बढ़ते अपराध के दौर में पुलिस अफसर और कुख्यात अपराधी के बीच के तानेबाने को दिखाया गया है। पहले पार्ट में करण टैकर लीड रोल में थे। इसमें टैकर ने आईपीएस अमित लोढ़ा का किरदार निभाया था। इसके अलावा रवि किशन, आशुतोष राणा और अनूप सोनी भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed