फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Neena Gupta daughter and fashion designer Masaba Gupta reveals her Baby girl name which is on goddess name

Masaba Gupta Baby Girl: मसाबा ने माता रानी के नाम पर किया बेटी का नामकरण, क्या है नीना गुप्ता की नातिन का नाम?

Mon, 13 Jan 2025 01:40 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 13 Jan 2025 01:40 PM IST
सार

Masaba Gupta Baby Girl: नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता ने बीते वर्ष अक्तूबर में बेटी को जन्म दिया। अब करीब तीन महीने बाद उन्होंने बताया है कि बिटिया का नाम क्या रखा है?

विज्ञापन
Neena Gupta daughter and fashion designer Masaba Gupta reveals her Baby girl name which is on goddess name
मसाबा गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अदाकारा नीना गुप्ता की बेटी और फैशन डिजाइन मसाबा गुप्ता और पति सत्यदीप मिश्रा ने अक्तूबर 2024 में पहली संतान के रूप में बेटी का स्वागत किया। अब करीब तीन महीने बाद आज लोहड़ी के पर्व पर उन्होंने फैंस को बताया है कि लाडली का नाम क्या रखा है? मसाबा ने माता रानी के नाम पर बेटी का नाम रखा है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी है।

विज्ञापन

क्या है नीना की नातिन का नाम
मसाबा गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा की है। इसमें उनकी बिटिया के हाथ की झलक है। साथ ही खुद मसाबा के हाथ की भी झलक है, जिसमें वे ब्रेसलेट पहने दिख रही हैं। इसी ब्रेसलेट पर उनकी बेटी का नाम लिखा है- MATARA, मसाबा ने इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'मेरी मातारा के जन्म को तीन महीने पूरे हो गए हैं। यह नाम 9 हिंदू देवियों की दिव्य स्त्री ऊर्जा का प्रतीक है, जो उनकी शक्ति और ज्ञान पर आधारित है। हमारी आंखों की तारा, हमारी बेटी का यह नाम है'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Masaba 🤎 (@masabagupta)

विज्ञापन
विज्ञापन

सितारों ने दिया बेबी गर्ल को आशीर्वाद
मसाबा गुप्ता ने 11 अक्तूबर 2024 को बेटी को जन्म दिया। मसाबा के पोस्ट पर फिल्मी सितारों के कमेंट्स भी आ रहे हैं। मौनी रॉय, दीया मिर्जा, अंशुला कपूर, भूमि पेडनेकर और शोभिता धुलिपाला  ने कमेंट कर बेबी गर्ल को आशीर्वाद दिया है, वहीं मसाबा को बधाई दी है। अभिनय की दुनिया के बाद अब राजनीति में सक्रिय स्मृति ईरानी ने भी कमेंट कर बेबी मातारा को अपना आशीर्वाद दिया है। इसके अलावा मसाबा के फैंस ने भी कमेंट की झड़ी लगा दी है।

यह खबर भी पढ़ें:
Punjab 95-Diljit Dosanjh: 'पंजाब 95' की रिलीज से पहले आया बदलाव, दिलजीत दोसांझ की फिल्म का पूरा मामला

विज्ञापन

2023 में हुई मसाबा और सत्यदीप की शादी
मसाबा ने साल 2015 में निर्माता मधु मंटेना से शादी की थी, लेकिन दोनों की शादी लंबे समय तक नहीं चल पाई। साल 2018 में मसाबा और मधु मंटेना का तलाक का हो गया। इसके बाद मसाबा ने 27 जनवरी 2023 को सत्यदीप मिश्रा से शादी रचाई। मालूम हो कि मसाबा, नीना गुप्ता और विवियन रिचर्ड्स की बेटी हैं।

यह खबर भी पढ़ें:
Meghan Markle: LA की आग के बीच मेघन मार्कल ने बदली अपने शो की रिलीज डेट, स्कोनबर्ग की स्क्रिप्ट हुई खाक
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed