फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Neem Karoli Baba Documentary Premiere will be in Indus Valley International Film Festival 2020

मशहूर नीम करौली बाबा पर बनी दमदार डॉक्यूमेंट्री, इस फेस्टिवल में होने जा रहा प्रीमियर

Tue, 22 Sep 2020 12:05 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Tue, 22 Sep 2020 12:05 PM IST
विज्ञापन
Neem Karoli Baba Documentary Premiere will be in Indus Valley International Film Festival 2020
नीम करौली बाबा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अगले महीने शुरू होने जा रहे इंडस वैली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दूसरे संस्करण में भारत समेत बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका और पाकिस्तान से भी फिल्में स्क्रीनिंग के लिए तैयार हैं। सिर्फ फिल्में ही नहीं, इस फेस्टिवल के दौरान कलाकारों से बातचीत होगी, लोगों के लिए वर्कशॉप्स और मास्टर क्लासेज का आयोजन किया जाएगा, म्यूजिक कॉन्सर्ट होंगे और सबसे अच्छी प्रस्तुति देने वालों को पुरस्कारों से सम्मानित भी किया जाएगा। इस फिल्म महोत्सव की शुरुआत 2 अक्टूबर से होगी और 10 अक्टूबर को इसका समापन होगा।

विज्ञापन


इस फिल्म महोत्सव में दिखाए जाने के लिए बांग्लादेश से फिल्म 'बिजली' को चुना गया है। यह एक सुपर हीरो फिल्म है। फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान इसकी अभिनेत्री और निर्माता बॉबी से बातचीत भी की जाएगी। नेपाल से पुरस्कार विजेता फिल्म 'अनागत' को चुना गया है। स्क्रीनिंग के मौके पर इस फिल्म के निर्देशक समतेन (Samten) भूटिया मौजूद होंगे। श्रीलंका से इस महोत्सव में स्क्रीनिंग के लिए विसाकेसा चंद्रशेकरम (Visakesa Chandrasekaram) की फिल्म 'पांगशु (Paangshu)' और सुजीवा प्रियल यड्ढेकीगे (Sujjeewa Priyal Yaddekige) की फिल्म 'सुपर्णा' को चुना गया है।

विज्ञापन

Neem Karoli Baba Documentary Premiere will be in Indus Valley International Film Festival 2020
इंडस वैली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2020 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पाकिस्तान भी अपनी फिल्म 'हो मन जहां' के साथ इस फिल्म महोत्सव में भाग लेने वाला है। इस फिल्म में माहिरा खान ने मुख्य भूमिका निभाई है और इस फिल्म का निर्देशन किया है आसिम रजा ने। इसके अलावा पाकिस्तान की ओर से एक फीचर डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'द वॉलनट ट्री' भी दिखाई जाएगी जिसका निर्देशन अमर अजीज ने किया है। भारत से एक फीचर डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'विंडफॉल ऑफ ग्रेस' इस महोत्सव में हिस्सा लेगी। यह डॉक्यूमेंट्री नीम करौली बाबा पर आधारित है। इनके अलावा भी कई और फिल्में और शॉर्ट फिल्में इस महोत्सव का हिस्सा होंगी।

फेस्टिवल के आयोजकों का कहना है कि वे इसके जरिए दक्षिण एशिया के पूरे रचनात्मक उद्योग को एक साथ दुनिया के सामने पेश करने की कोशिश कर रहे हैं। ये फेस्टिवल उन सभी लोगों की मदद करेगा जो दक्षिण एशिया में काम करने वाले सभी निर्माता-निर्देशक, कलाकारों, इन प्रोजेक्टों की खरीद-फरोख्त करने वालों और तकनीकी रूप से एक दूसरे की सहायता करने के लिए एक दूसरे के साथ आएंगे।

यहां पाएं नीम करौली बाबा के बारे में विस्तृत जानकारी 
(https://www.amarujala.com/photo-gallery/spirituality/know-miracles-of-neem-karoli-baba)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed