नीलम कोठारी की शादी की सालगिरह को पूरे हुए 15 साल, शेयर की पति समीर के साथ अनदेखी तस्वीरें, लिखा- 'हनी सफर...'
Neelam Kothari Wedding Anniversary: नीलम कोठारी की आज शादी की सालगिरह है। इस खास मौके पर नीलम ने पति समीर सोनी के लिए एक खास नोट लिखा है।
विस्तार
बॉलीवुड एक्ट्रेस नीलम कोठारी की आज वेडिंग एनिवर्सरी है। इस खास मौके पर नीलम ने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी शादी से लेकर कई यादगार पलों की तस्वीरें शेयर की हैं। नीलम को उनकी शादी की सालगिरह पर कई सेलेब्स और फैंस ने भी बधाई दी है।
नीलम का पोस्ट
नीलम कोठारी ने आज शादी की सालगिरह के दिन इंस्टाग्राम पर अपनी कई शानदार तस्वीरों को शेयर किया। इन तस्वीरों के साथ नीलम ने पति समीर सोनी को शादी की सालगिरह की बधाई देते हुए लिखा, '15 साल और आगे भी जारी।' नीलम ने आगे लिखा, 'क्या शानदार सफर रहा है। सालगिरह मुबारक हो हनी।'
सेलेब्स के कमेंट्स
नीलम और समीर की शादी की सालगिरह को आज पूरे 15 साल हो गए हैं। इस खास मौके पर कई सेलेब्स और फैंस ने उन्हें बधाई दी है। रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी, सोफी चौधरी और दीया मिर्जा ने लाल दिल वाले इमोजी बनाए हैं। नीलम की दोस्त महीप कपूर (शनाया कपूर की मां), भावना पांडे (अनन्या पांडे की मां), डीन पांडे (अहान पांडे की मां) और बिपाशा बसु ने लिखा, 'सालगिरह मुबारक हो।'
नीलम कोठारी एक्ट्रेस होने के साथ ही एक बेहतरीन ज्वेलरी डिजाइनर हैं। हाल ही में नीलम नेटफ्लिक्स के शो 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' में भी नजर आ चुकी हैं। वह इंटीरियर डिजाइनिंग में भी कदम रख चुकी हैं और 90 के दशक की सफल अभिनेत्री भी रह चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: क्या अनन्या पांडे कर रही हैं शादी? मां भावना पांडे ने बेटी की भव्य शादी का बताया प्लान...