फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   NCM asks Trial by Fire producers to include role of Sikh hero who died in Uphaar cinema fire tragedy saving ot

Trial by Fire: ट्रायल बाई फायर में सिख परिवार के बलिदान को भी दिखाएं, मेकर्स को अल्पसंख्यक आयोग ने कही यह बात

Fri, 26 May 2023 07:20 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 26 May 2023 07:20 PM IST
सार

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग (एनएमसी) ने अभय देओल अभिनीत 'ट्रायल बाई फायर' के निर्माताओं से कहा है कि वे 1997 के उपहार सिनेमा अग्निकांड पर आधारित इस वेब सीरीज में एक सिख परिवार की भूमिका का भी जिक्र करें।

विज्ञापन
NCM asks Trial by Fire producers to include role of Sikh hero who died in Uphaar cinema fire tragedy saving ot
ट्रायल बाई फायर रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग (एनएमसी) ने अभय देओल अभिनीत 'ट्रायल बाई फायर' के निर्माताओं से कहा है कि वे 1997 के उपहार सिनेमा अग्निकांड पर आधारित इस वेब सीरीज में एक सिख परिवार की भूमिका का भी जिक्र करें। जिसने कथित तौर पर दूसरों को बचाने के लिए अपनी जान दे दी थी।

विज्ञापन

NCM ने निर्माताओं को 7 जून तक आयोग की सिफारिश पर कार्रवाई की गई रिपोर्ट भेजने के लिए भी कहा। एनसीएम ने कहा कि कैप्टन मनजिंदर सिंह भिंडर और उनके परिवार द्वारा किए गए बलिदान को नहीं दिखाकर वेब सीरीज एक बहादुर सिख के साथ भेदभाव करती है, उन्होंने दूसरों को बचाने में अपनी जान गंवा दी। अल्पसंख्यक आयोग ने इस वेब सीरीज के निर्माताओं से कहा कि इसमें भिंडर, उनकी पत्नी और बेटे के बारे में उल्लेख किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

NCM asks Trial by Fire producers to include role of Sikh hero who died in Uphaar cinema fire tragedy saving ot
ट्रायल बाई फायर रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि जब नई दिल्ली के उपहार सिनेमा में भीषण आग लग गई थी, उस दौरान ऑफ ड्यूटी कैप्टन मनजिंदर सिंह भिंडर ने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को ताक पर रखते हुए बाहर आने के बाद भी फंसे हुए लोगों को निकालने की कोशिश की थी। उन्होंने 150 से अधिक लोगों की जान बचाई थी। इस हादसे में करीब 60 लोग मारे गए थे।

विज्ञापन

उपहार सिनेमा त्रासदी पर आधारित ट्रायल बाई फायर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। 2016 की एक किताब ''ट्रायल बाय फायर: द ट्रेजिक टेल ऑफ द उपहार फायर ट्रेजडी'' पर आधारित है। इसे उपहार सिनेमा कांड पीड़ित एसोसिएशन की अध्यक्ष नीलम और उनके पति शेखर कृष्णमूर्ति ने लिखा है।

यह भी पढ़ें: एक्टर्स का एक्शन फिल्मों की मांग पर शाहिद का बयान, बोले- हमने उन क्लिच को पार कर लिया है

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed