ड्रग्स केस में अनन्या पांडे को एनसीबी ने समन जारी कर गुरुवार दोपहर 2 बजे पूछताछ के लिए बुलाया था। एक्ट्रेस से एनसीबी के दफ्तर में करीब सवा दो घंटे तक पूछताछ की गई। अनन्या से सवाल-जवाब करने के लिए एनसीबी के अफसर समीर वानखेड़े मौजूद थे। अनन्या शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की दोस्त रही हैं। ऐसे में अनन्या से आर्यन खान के बारे में सवाल पूछे गए हो, ऐसा हो सकता है। अनन्या से शुक्रवार सुबह 11 बजे फिर से पूछताछ होनी है।
Ananya pandey: अनन्या को आज 11 बजे एनसीबी दफ्तर में होना है पेश, कल भी दो घंटे हुई थी पूछताछ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Fri, 22 Oct 2021 09:35 AM IST
सार
अनन्या पांडे के घर एनसीबी का छापा
मुंबई के बांद्रा स्थित घर पर पड़ा छापा
अनन्या बॉलावुड एक्टर चंकी पांडे की बेटी हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन