{"_id":"6adde1636a30bcb36905a4c3","slug":"shaque-series-anup-soni-share-his-deleted-scenes-from-parineeti-chopra-film-express-disappointment-2026-10-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शक: परिणीति चोपड़ा की सीरीज से हटाए गए अनुप सोनी के एक्शन सीन, वीडियो शेयर कर छलका अभिनेता का दर्द","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
शक: परिणीति चोपड़ा की सीरीज से हटाए गए अनुप सोनी के एक्शन सीन, वीडियो शेयर कर छलका अभिनेता का दर्द
Sun, 25 Oct 2026 04:31 PM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Sun, 25 Oct 2026 04:31 PM IST
सार
- 'शक: ट्रस्ट नो वन' 24 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।
- इसमें परिणीति चोपड़ा और अनूप सोनी समेत कई सितारे नजर आए थे।
- अब अनूप सोनी ने वो सीन सोशल मीडिया पर दिखाए हैं, जिन्हें सीरीज से हटा दिया गया।
विज्ञापन
अनूप सोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अभिनेता अनूप सोनी हाल ही में नेटफ्लिक्स की मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज 'शक: ट्रस्ट नो वन' में नजर आए थे। इस सीरीज में परिणीति चोपड़ा और जेनिफर विंगेट भी अहम भूमिकाओं में थीं। शो में इंस्पेक्टर खुराना का किरदार निभाने वाले अनूप सोनी ने अब अपने कुछ सीन डिलीट किए जाने पर निराशा जाहिर की है।
शनिवार को एक्टर ने इंस्टाग्राम पर अपने डिलीट हुए सीन के वीडियो शेयर किए और बताया कि ऐसे सीक्वेंस तैयार करने में कितनी मेहनत लगती है, लेकिन कई बार इन्हें फाइनल कट में जगह नहीं मिल पाती।

Trending Videos
अनूप सोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
अनूप सोनी ने शेयर किए डिलीट हुए सीन
अनूप सोनी ने इंस्टाग्राम पर सीरीज से हटाए गए कुछ एक्शन सीक्वेंस की झलक दिखाई है। एक वीडियो में घायल अनूप सोनी पर उनके को-स्टार विक्की अरोड़ा हमला करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद एक सीन में अनूप उनका गला दबाते दिखाई देते हैं।
वहीं, दूसरे वीडियो में एक्टर की कमर पर कैमरा बंधा हुआ है और वह हांफते हुए नजर आ रहे हैं। इन सीन्स को शूट करने के लिए एक्टर ने काफी मेहनत की थी, लेकिन इन्हें सीरीज के फाइनल वर्जन में शामिल नहीं किया गया।

सीन डिलीट होने पर क्या बोले अनूप?
इन वीडियो को शेयर करते हुए अनूप सोनी ने लिखा, 'शक से खुराना साहब के कुछ ऐसे सीक्वेंस, जो फाइनल वर्जन का हिस्सा नहीं बन पाए। ऐसे सीक्वेंस तैयार करने में काफी सोच-विचार, समय, मेहनत और संसाधन लगते हैं। इसमें राइटर्स, डायरेक्टर, एक्शन कोरियोग्राफर, एक्टर्स, सिनेमैटोग्राफर, प्रोड्यूसर और पूरी क्रू टीम का योगदान होता है।'
हालांकि, अनूप सोनी ने यह भी माना कि फिल्म मेकिंग में इस तरह के फैसले लेना आम बात है। उन्होंने आगे लिखा, 'जब कोई सीक्वेंस फाइनल कट में जगह नहीं बना पाता, तो थोड़ी निराशा जरूर होती है। लेकिन फिल्म मेकिंग में पूरी कहानी को ध्यान में रखना जरूरी होता है। कई बार किसी सीन को हटाना कहानी के लिए बेहतर साबित होता है। यह सब इस प्रक्रिया का हिस्सा है।'

शक
- फोटो : सोशल मीडिया
कब रिलीज हुई थी सीरीज 'शक'?
बता दें कि 'शक: ट्रस्ट नो वन' का निर्देशन रेंसिल डिसिल्वा ने किया है। वहीं, सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा और सपना मल्होत्रा ने अल्केमी प्रोडक्शंस के बैनर तले इसे प्रोड्यूस किया है। इस मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज में परिणीति चोपड़ा लीड रोल में हैं।
उनके अलावा जेनिफर विंगेट, सोनी राजदान, अनूप सोनी, ताहिर राज भसीन, सुमित व्यास, हरलीन सेठी और ध्रुव चौधरी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। यह सीरीज 24 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।