NC22: नागा चैतन्य ने निर्माता वेंकट प्रभु संग मिलाया हाथ, पत्नी सामंथा से अलग होने के बाद साइन की ये नई फिल्म
साउथ अभिनेता नागा चैतन्य ने फिल्म निर्माता वेंकट प्रभु के साथ नई फिल्म साइन की है। उनकी यह नई फिल्म दो भाषाओं में रिलीज की जाएगी
विस्तार
दक्षिण भारतीय सिनेमा में अभिनेता नागा चैतन्य एक जाना-माना नाम हैं। वह सुपरस्टार नागार्जुन अक्कोनी के बेटे हैं, लेकिन अपनी काबिलियत से उन्होंने साउथ इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। नागा चैतन्य को आखिरी बार तेलुगु रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'बंगाराजू' में देखा गया था। कुछ समय पहले वह अपनी पत्नी सामंथा रूथ प्रभु से अलग हो गए थे, हालांकि अब दोनों ही अपनी जिंदगियो में आगे बढ़ चुके हैं और अपने काम में व्यस्त हो चुके हैं। पत्नी सामंथा से अलग होने के बाद नागा चैतन्य ने अपनी पहली फिल्म साइन की है। फिल्म निर्माता ने खुद पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है।
दो भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
अभिनेता नागा चैतन्य ने अपनी आगामी फिल्म के लिए निर्माता वेंकट प्रभु संग हाथ मिलाया है। अपनी इस आगामी फिल्म के बारे में निर्माता वेंकट प्रभु ने इसकी जानकारी शेयर करते हुए अभी 'एनसी 22' (#NC22) हैशटैग का इस्तेमाल किया है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह फिल्म का नाम होगा या नहीं। यह फिल्म दो भाषाओं तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।
वेंकट प्रभु ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
फिल्म निर्माता वेंकट प्रभु ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए नागा चैतन्य संग फिल्म साइन करने की जानकारी दी है और साथ ही उन्होंने अभिनेता संग अपनी तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें वह उन्हें फूल देते दिखाई दे रहे हैं। निर्माता वेंकट प्रभु ने अपने ट्वीट में लिखा-भगवान दयालु हैं.. सर्वशक्तिमान और मेरे प्रशंसकों के आशीर्वाद से मुझे अपने भाई (नागा चैतन्य) के साथ अपनी अगली, एक द्विभाषी फिल्म (तमिल और तेलुगु) की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। इस फिल्म को श्रीनिवास सिल्वर स्क्रीन द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा।
God is kind.. with the blessings of almighty and my fans I am happy to announce my next, a bilingual film (tamil & telugu) with my brother @chay_akkineni produced by @SS_Screens @srinivasaaoffl #NC22 #VP11 #SSS10 pic.twitter.com/alYcE9mQB4
— venkat prabhu (@vp_offl) April 6, 2022