फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nawazuddin Siddiqui says I’ve struggled for over 15 years

डर उसे लगता है जिसने नाकामी देखी ना हो: नवाजुद्दीन

Tue, 18 Aug 2015 09:41 AM IST
Updated Tue, 18 Aug 2015 09:41 AM IST
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui says I’ve struggled for over 15 years

अपनी बेहतरीन अदाकारी का लोहा मनवाने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पहली सोलो फिल्म 'मांझी-द माउंटेन मैन' 21 अगस्त को रिलीज होने वाली है। केतन मेहता के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नवाज ने दशरथ मांझी का किरदार निभाया है। ये वही दशरथ मांझी हैं जिन्होंने बिहार में एक पहाड़ काटकर रास्ता बनाया था।

विज्ञापन


बीते दिनों यही फिल्म ऑनलाईन लीक भी हो गई थी और ऐसे में इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर नुकसान होने के कयास लगाए जा रहे हैं। अपनी फिल्म के लीक हो जाने के कारण नवाज काफी दुखी हैं। लेकिन वो मानते हैं कि अभी भी बड़े पर्दे पर आपको काफी कुछ नया देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


नवाज कहते हैं, 'फिल्म लीक शायद इसलिए हुई क्योंकि इसका इंतजार पूरा हिन्दुस्तान कर रहा था और मुझे पूरा यकीन है कि जो दशरथ मांझी को श्रद्धांजलि देना चाहते हैं वो फिल्म जरूर देखने आएंगे।' वो कहते हैं कि 'ये बेहतरीन फिल्म है और इसकी गहराई लैपटॉप पर नजर नहीं आएगी, इसका मजा बड़े परदे पर ही आएगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

'मांझी' अब तक की सबसे बेहतरीन बायोपिक

Nawazuddin Siddiqui says I’ve struggled for over 15 years

'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'तलाश', 'किक' और 'बजरंगी भाईजान' जैसी हिट फिल्मों का हिस्सा रहे नवाजुद्दीन के कन्धों पर इस फिल्म की सफलता का भार है। क्योंकि नवाज पहली बार अकेले कोई फिल्म कर रहे हैं अब तक वो दूसरे स्टार के साथ ही फिल्म करते रहे हैं।

'मांझी' को इतिहास की बेहतरीन बायोपिक करार देते हुए वो कहते हैं, 'यह अभी तक की बेहतरीन बायोपिक फिल्म है और मेरे करियर का सबसे बेहतरीन किरदार है।' नवाज का मानना है कि इसी फिल्म से उनकी बॉक्स ऑफिस वैल्यू भी सामने आ जाएगी।

मुझे नाकामयाबी से डर नहीं लगता

Nawazuddin Siddiqui says I’ve struggled for over 15 years

नवाजुद्दीन सिद्दीकी आज सफल अभिनेताओं की गिनती में शुमार हैं। क्या करियर के इस पड़ाव पर उन्हें किसी चीज़ से डर लगता है? वो कहते हैं, 'डर उसको लगता है, जिसने असफलता नहीं देखी हो। मैं तो वही देख कर आया हूं। दोबारा असफल हो जाऊंगा, तो क्या फर्क पड़ेगा?'

केतन मेहता के निर्देशन में बन रही 'माझी-द माउंटेन मैन' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ राधिका आप्टे अहम भूमिका में नजर आएंगी। नवाज की ये फिल्म कुछ दिन पहले लीक हो गई थी। जिससे फिल्म की टीम परेशान है। 'मांझी: द माउन्टमैन' इस हफ्ते रिलीज हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed