Nawazuddin-Aaliya: पत्नी आलिया के दावे पर नवाजुद्दीन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मां की संपत्ति पर मेरा कोई हक नहीं
हाल ही में, आलिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि नवाजुद्दीन ने उन्हें और अपने दोनों बच्चों को उनके वर्सोवा बंगले से बेघर कर दिया है। अब इस पर अभिनेता ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में चल रहे हैं। नवाजुद्दीन और उनकी पत्नी आलिया की लड़ाई कोर्ट तक जा पहुंची है। एक्टर और उनकी पत्नी दोनों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हाल ही में, आलिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि नवाजुद्दीन ने उन्हें और अपने दोनों बच्चों को उनके वर्सोवा बंगले से बेघर कर दिया है। अब इस पर अभिनेता ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
आलिया ने लगाए गंभीर आरोप
हाल ही में, नवाजुद्दीन की पत्नी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया, जिसे देखकर हर कोई हैरान हो गया है। इस वीडियो में आलिया अपने पति पर यह दावा करती नजर आ रही हैं कि नवाज ने उन्हें और अपने दोनों बच्चों को उनके वर्सोवा बंगले से बेघर कर दिया है। इस वीडियो में वह अपने दोनों बच्चों शोरा और यानी के साथ सड़क पर घूम रही हैं। उनके बेटे ने अपनी मां को गले लगाया हुआ है, तो वहीं नवाजुद्दीन की बेटी सड़क पर घूमते हुए रो रही है।
Shraddha Kapoor: श्रद्धा को किया उनके पिता शक्ति कपूर बेहद खास अंदाज में बर्थडे विश, बेटी पर यूं लुटाया प्यार
नवाज ने बताई सच्चाई
अब नवाज ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और उनकी टीम ने कहा है कि अभिनेता ने अपनी अम्मी मेहरुन्निसा सिद्दीकी को महलनुमा बंगला तोहफे में दिया है और संपत्ति में किसी के प्रवेश पर अभिनेता के पास कोई निर्णय लेने का कोई अधिकार नहीं है। नवाजुद्दीन की मां के केयरटेकर ने कहा है कि संपत्ति में केवल बच्चों की अनुमति है और केवल आलिया को घर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है।
बच्चों को घर में जाने से नहीं रोका गया
बयान में कहा गया कि एक वीडियो में आलिया दावा करती नजर आ रही हैं कि उनके पास रहने के लिए कोई दूसरी जगह नहीं है, लेकिन ये गलत है। नवाज ने 2016 में मुंबई में आलिया के लिए एक फ्लैट खरीदा था, जिसे आलिया ने अपनी मर्जी से किराए पर लगा दिया है। हम वीडियो में स्पष्ट रूप से देख सकते हैं कि आलिया के दावे के अनुसार, किसी को भी संपत्ति से हटाया नहीं गया है और यह भी स्पष्ट है कि बच्चों को घर में प्रवेश करने से नहीं रोका गया है।