{"_id":"59a684a74f1c1b4c738b463e","slug":"nawazuddin-siddique-babumoshai-bandookbaaz-box-office-collection-becomes-his-first-solo-hit","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबरदस्त कमाई कर 'बाबूमोशाय बंदूकबाज' बनी नवाज की पहली 'सोलो हिट', जानें कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जबरदस्त कमाई कर 'बाबूमोशाय बंदूकबाज' बनी नवाज की पहली 'सोलो हिट', जानें कलेक्शन
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
Updated Wed, 30 Aug 2017 03:39 PM IST
विज्ञापन
बाबूमोशाय बंदूकबाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाजुद्दीन सिद्दिकी स्टारर फिल्म ‘‘बाबूमोशाय बंदूकबाज’ ने छोटे बजट की फिल्म होने के बावजूद भी दर्शकों को खुश कर दिया है। इस फिल्म को देखकर लग रहा है कि नवाज के लिए पर्दे पर कोई भी किरदार निभाना मुश्किल काम नहीं है। नवाज की ये फिल्म रिलीज के पांचवे दिन 10.12 करोड़ का आंकड़ा पार कर उनकी पहली सोलो हिट बन गई है। इससे पहले नवाज की फिल्म 'मांझी: द माउंटेन मैन' 8.5 करोड़ में बनी थी। इस फिल्म ने अपने पहले पांच दिनों में 8.57 करोड़ कमाए थे।
पढ़ें- इस फिल्म में 9 साल बाद साथ दिखेंगे बिग बी और सलमान खान
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पांच दिन में 10.12 करोड़ कमा लिए हैंं। जो कि अपनी लागत से काफी ज्यादा है। रिलीज के पहले दिन इस फिल्म ने 2.05 करोड़ का कारोबार किया जबकि दूसरे दिन ये बढ़कर 2.41 करोड़ हो गया था।
विज्ञापन
फिल्म ने महज दो दिनों में 4.46 करोड़ की कमाई कर ली थी। वहीं तीसरे दिन फिल्म ने 3.07 करोड़ की कमाई अपने नाम कर ली जिसके बाद अभी तक फिल्म ने 10.12 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। आपको बता दें कि ये फिल्म महज 5 करोड़ के बजट में बनी है। इस हिसाब से इस फिल्म को काफी मुनाफा हो रहा है। अभी तक फिल्म ने बजट से दोगुना से भी ज्यादा कमा लिए हैं।
फिल्म की सफलता को देखते हुए नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को उनकी फिल्म को पसंद करने के लिए धन्यवाद दिया।
गौरतलब है कि इससे पहले नवाजुद्दीन सिद्दीकी ट्वीट करके कह चुके हैं कि लोग 'बाबूमोशाय बंदूकबाज' के बजट के बारे में बात कर रहे हैं। हां, यह प्रमोशन और एडवर्टाइजिंग को जोड़ कर महज 5 करोड़ रुपए में बनी फिल्म है। लेकिन मेरे लिए यह सिनेमा की कला है जिसका बजट से कोई भी लेना देना नहीं है।
नवाज इस देश के सबसे प्रतिभाशाली अभिनेता हैं, जिन्हें लोग इस समय ज्यादा से ज्यादा स्क्रीन पर देखना पसंद करते हैं।’बता दें कि फिल्म में नवाज एक गुंडे के किरदार में हैं जो पैसे लेकर लोगों का कत्ल करता है।

Thank You Soo much for making a small budget film HIT #BabumoshaiProfitbaaz
— Nawazuddin Siddiqui (@Nawazuddin_S) August 28, 2017