{"_id":"a778e4d30a780428bd6b6404d04e9c63","slug":"navajuddin-siddiki-lunch-box-miss-lovely","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाजुद्दीन ने खोला एक गंदी फिल्म का राज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नवाजुद्दीन ने खोला एक गंदी फिल्म का राज
अमर उजाला,मुंबई
Updated Thu, 16 Jan 2014 02:58 PM IST
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेजी से कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ रहे ऐक्टर नवाजुद्दीन ने फिल्म ‘लंचबॉक्स’ में अपने कॉमिक अंदाज से दर्शकों को गुदगुदाया था, लेकिन अब वह एक पूरी तरह से कॉमेडी फिल्म करने जा रहे हैं।
यह फिल्म होगी ‘घूमकेतु’। इस फिल्म में नवाजुद्दीन गांव महोना, जिला लखनऊ से मुंबई पहुंचने वाले ऐसे लेखक (पंडित राजेश्वर प्रसाद) बने हैं जो बॉलीवुड में नाम कमाना चाहता है।
परंतु किसी तरह की मेहनत या काम पाने के लिए स्ट्रगल (संघर्ष) करना उसे मंजूर नहीं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और इसका पहला शेड्यूल पिछले साल अक्तूबर 2013 में वाराणसी में खत्म हुआ।
विज्ञापन
अब 14 जनवरी से मुंबई में फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है। जिसके पहले सीन में नवाजुद्दीन को लखनऊ-कुर्ला एक्सप्रेस से मुंबई में उतरते शूट किया गया। ‘घूमकेतु’ नवाजुद्दीन की पहली कॉमेडी फिल्म है।
इस फिल्म का निर्देशन पुष्पेंद्र मिश्रा कर रहे हैं। वह भी लखनऊ के रहने वाले हैं। पुष्पेंद्र पेशे से विज्ञापन की दुनिया के आदमी हैं और यह उनकी पहली फिल्म है।
पुष्पेंद्र के अनुसार उन्होंने फिल्म में अपने अनुभव तो नहीं पिरोए हैं, लेकिन गांवों से आने वाले जिन राइटरों को अपने आस-पास देखा है उनकी बातें जरूर कहानी में शामिल की है। ‘धूमकेतु’ की तर्ज पर उन्होंने फिल्म का नाम ‘घूमकेतु’ क्यों रखा? पुष्पेंद्र ने कहा, ‘असल में फिल्म में नवाजुद्दीन को उनकी बुआ ‘घूमकेतु’ कह कर बुलाती हैं, इसलिए यह नाम रखा गया है।’
फिल्म को लेकर नवाजुद्दीन उत्साहित हैं क्योंकि फिल्म का पूरा भार उनके कंधों पर रहेगा। बॉलीवुड में कामयाबी पाने से पहले वर्षों तक लंबा संघर्ष करने वाले नवाजुद्दीन से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी यहां राइटर बनने की कोशिश की थी?
उन्होंने कहा, ‘आइडिये तो दिमाग में आते थे और मैंने उन्हें लिखने की कोशिश भी की। परंतु उसमें कामयाबी नहीं मिली।’ परंतु उन्हें आशा है कि फिल्म में लखनऊ से मुंबई आए लेखक के रूप में उन्हें जरूर पसंद किया जाएगा। ‘घूमकेतु’ को इस साल जून-जुलाई में रिलीज करने की तैयारी है।
.
काम किया था गंदी फिल्म में...
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने राज खोला है कि मुंबई में 14 साल के स्ट्रगल में एक दौर ऐसा भी आया था जब उन्होंने सी ग्रेड की गंदी फिल्म में काम किया था!
लेकिन उनकी किस्मत अच्छी निकली कि वह फिल्म कभी रिलीज नहीं हुई। वैसे अब शुक्रवार को नवाज की ‘मिस लवली’ रिलीज हो रही है, जो एक सी ग्रेड फिल्म की मेकिंग की कहानी है।
नवाज को उन गंदी फिल्म का अनुभव यहां काम आया। सच है कि कोई अनुभव कभी बेकार नहीं जाता!