राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: मनीषा कोइराला ने सुनाई कैंसर से जंग की दास्तां, सोशल मीडिया पर साझा कीं तस्वीरें
अभिनेत्री ने राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर अपने इलाज के दौरान की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए इस बीमारी से जान गंवाने वाले लोगों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कैंसर के इलाज के दौरान अपनी इस कठिन यात्रा की तस्वीरें साझा की हैं। अभिनेत्री ने राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर अपने इलाज के दौरान की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए इस बीमारी से जान गंवाने वाले लोगों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
उन्होंने अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा “इस राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पर, मैं उन सभी को शुभकामनाएं देना चाहती हूं जो कैंसर के इलाज की इस कठिन यात्रा से गुजर रहे हैं, सभी को ढेर सारा प्यार और सफलता। 'मुझे पता है कि यात्रा कठिन है, लेकिन आप उससे भी कठिन हैं।' मैं उन लोगों को अपना सम्मान देना चाहती हूं जो इसके आगे झुक गए और इसे जीतने वालों के साथ सेलिब्रेट करना चाहती हूं।
विज्ञापन विज्ञापन
उन्होंने आगे लिखा “हमें इस बीमारी के बारे में जागरूकता फैलाने की जरूरत है और आशा से भरी सभी कहानियों को बार- बार बताने जरूरत है। आइए हम अपने और दुनिया के प्रति दयालु बनें। मैं सभी के स्वास्थ्य और भलाई के लिए प्रार्थना करती हूं। धन्यवाद। ”
पोस्ट के जरिए साझा की गई इन तस्वीरों में मनीषा इलाज के दौरान अस्पताल में बिस्तर पर आराम करते और अपने परिवार के साथ पोज देते नजर आ रही हैं। मनीषा को साल 2012 में ओवेरियन कैंसर के बारे में पता चला था। इस बीमारी से एक लंबी लड़ाई के बाद उन्होंने साल 2015 तक खुद को कैंसर मुक्त घोषित कर दिया था। वह अपने इलाज के लिए छह महीने के लिए अमेरिका में रही थीं।