{"_id":"5b1003a34f1c1b996e8b5b88","slug":"naseeruddin-shah-opens-up-over-cinema-hall-existence-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"नसीरुद्दीन शाह ने जताई बड़ी चिंता, बोले- इतने साल बाद खत्म हो जाएंगे सिनेमाघर, ऐसे देखेंगे लोग फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नसीरुद्दीन शाह ने जताई बड़ी चिंता, बोले- इतने साल बाद खत्म हो जाएंगे सिनेमाघर, ऐसे देखेंगे लोग फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 31 May 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
naseeruddin shah
बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकार नसीरुद्दीन शाह ने भारत में सिनेमा हॉल को लेकर चिंताजनक बात कही है। उनका मानना है कि 50 साल बाद सिनेमाघरों की तस्वीर बदल जाएगी।
विज्ञापन
नसीरुद्दीन के मुताबिक, इन 50 सालों के अंदर लोग कंप्यूटर और वेब के आदी हो जाएंगे और सिनेमाघर सिर्फ संग्रहालय बनकर रह जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि सिनेमाघरों में लोग यह देखने जाया करेंगे कि यहां से पॉपकॉर्न खरीदते थे और यहां परदे पर फिल्म दिखाई जाती थी।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि 50 साल बाद पैदा हुए लोग इस बात का भी जिक्र करेंगे कि हजारों लोग एक साथ फिल्म देखने के लिए आया करते थे। इसी के चलते शाह ने फिल्मों को एक सांप्रदायिक अनुभव करार दिया जो व्यक्तिगत बनती रही हैं।
विज्ञापन
इतना ही नहीं नसीरुद्दीन ने यह भी कहा कि आने वाले 100 सालों में जो बच्चे पैदा होंगे उनके सिर पर टेलीफोन लगा होगा। फिलहाल नसीरुद्दीन जेईई 5 पर डिजिटल शो 'जीरो केएमएस' में दिखाई दे रहे हैं।
इससे पहले वह फिल्म 'अय्यारी' में एक अहम किरदार में नजर आए थे। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनोज वाजपेयी भी मुख्य भूमिका में थे।