फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nargis Fakhri Denies Dating Varun Dhawan

उदय की पूर्व प्रेमिका का अफेयर वरुण के साथ

Wed, 27 Aug 2014 09:07 AM IST
Updated Wed, 27 Aug 2014 09:07 AM IST
विज्ञापन
 Nargis Fakhri Denies Dating Varun Dhawan

अब समझ में आ रहा है कि नरगिस फाखरी उदय चोपड़ा से क्यों अलग हुईं। असल में ऐसी खबरें आ रही हैं कि इन दिनों नरगिस फाखरी का अफेयर बॉलीवुड के नए स्टार वरुण धवन के साथ है। हालांकि अब नरगिस इसका खंडन भी कर रही हैं।

विज्ञापन


कुछ समय से नरगिस फाखरी और उनकी फिल्म 'मैं तेरा हीरो' के सह-अभिनेता वरुण धवन के बीच 'कुछ कुछ होता है' जैसी खबरें आ रही हैं। लेकिन अब नरगिस ने इस मामले में अपनी तरफ से सफाई देते हुए कहा है कि वह वरुण धवन के साथ डेटिंग नहीं कर रही हैं।
विज्ञापन


नरगिस ने मिंत्रा की स्टाइल हेल्पलाइन के लॉन्चिंग के मौके पर पीटीआई से बातचीत के दौरान कहा, "क्या? बिलकुल भी नहीं। ओह सच में ये लिखा जा रहा है? मैंने नहीं पढ़ा ये। मुझे इसके बारे में कोई जानकारी ही नहीं है। लोगों को तो बस लिखने से मतलब है। वैसे ये काफी हंसी वाली बात है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

नरगिस ने दी अपनी सफाई

 Nargis Fakhri Denies Dating Varun Dhawan

अप्रत्यक्ष तौर पर मीडिया पर दोष जड़ते हुए मॉडल से अभिनेत्री बनी नरगिस ने कहा, "इस तरह की बातें, बस हवा में, बिना किसी सच्चाई के लिखी जाती हैं। पहले ये भी खबर थी कि मैं पूरी रात एक और अभिनेता के साथ नाचती रही, जबकि मैने कभी उस व्यक्ति को देखा भी नहीं। बुरा मत मानना लेकिन लोगों का काम सिर्फ लिखना है।"​

जब उनसे एक अच्छी डेट के बारे में पूछा गया, तो नरगिस ने कहा भारतीय लड़कों को डेटिंग के समय कल्पनात्मक होने की बजाय रचनात्मक होना चाहिय।​

"भारतीय लड़कों को अच्छी तरह से डेट करनी सीखनी चाहिए। आपको कल्पनात्मक होने के बजाय रचनात्मक होना चाहिए। एक लड़की से डेट के लिए पूछो। कुछ अच्छा करो। और कुछ भी आशा मत रखो। यही सबसे महत्वपूर्ण बात है। कभी भी उम्मीद मत करो। अच्छा समय बिताओ।"​

अपने कैरियर पर भी की बात

 Nargis Fakhri Denies Dating Varun Dhawan

नरगिस ने आगे यह भी कहा, 'मैंने एक अच्छी डेट न्यूयॉर्क में की थी। व्यक्ति ने मेरे दरवाजे से मुझे लिया। मुझे होटल और नाइट क्लब लेकर गया और घर पर छोड़ दिया। क्या आप सोच भी सकते हैं, कि यह एक यादगार डेट थी, जिसे मैंने इसके अलावा कभी नहीं किया। आप इसके अलावा साधारण डेट नहीं कर सकते।"​

अपने बॉलीवुड के सफर के बारे में उनका कहना है, "यह अपने 'अप्स एंड डाउन्स' में बेहद कोलाहल भरी रही है। हालाँकि त्याग हमेशा आपको लायक बना देते हैं।और जीवन के लिए यह अच्छा है। मैं खुश हूँ।"​

उन्होंने यह भी कहा, "भारत ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है। अपने आप के बारे में जानना, बिना किसी की सहायता के अकेले रहना। भारतीय मूल्यों को सीखा है। साथ ही मैं अपने दिल, मन और आत्मा से जुड़ना सीख गई हूँ।"​

मुझे आलिया बहुत पसंद है

 Nargis Fakhri Denies Dating Varun Dhawan

जब मैंने व्यवस्था सीखने में काफी समय लगाया है, और अब इसे हाथ से जाने नहीं देना चाहती। मैं ज्यादा से ज्यादा बॉलीवुड फिल्मों पर ध्यान लगाना चाहती हूँ। जिसे व्यवस्थित करने में मैंने काफी समय लगाया है। मैं महसूस कर रही हूँ, कि मैं पहले से बेहतर हो रही हूँ। इसलिय मैं यहीं रहना चाहूंगी। क्योंकि ये ही अब मेरी प्राथमिकता है।"​

वहीं उन्होंने हालिया अभिनेताओं में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को अपने पसंदीदा कलाकर बताया। "मुझे आलिया बहुत पसंद हैं, वह अद्भुत है। रणबीर कपूर भी मुझे बहुत पसंद हैं, उनके अलावा भी सभी कलाकार शानदार हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed