फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nargis Fakhri begins shooting for her next project in Varanasi Actress shared photos from set

Nargis Fakhri: नरगिस फाखरी ने वाराणसी में शुरू की नई फिल्म की शूटिंग, साझा कीं तस्वीरें

Wed, 31 May 2023 05:42 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 31 May 2023 05:42 PM IST
सार

नरगिस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर कई पोस्ट शेयर किए हैं। साझा की गईं तस्वीरों और वीडियो में वाराणसी की गलियों की झलक नजर आ रही है। 

विज्ञापन
Nargis Fakhri begins shooting for her next project in Varanasi Actress shared photos from set
नरगिस फाखरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री नरगिस फाखरी के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। एक्ट्रेस को जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर देखेंगे। नरगिस ने अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। उन्होंने बताया है कि इस प्रोजेक्ट की शूटिंग वाराणसी में कर रही हैं। 

विज्ञापन

साझा की नई फिल्म की जानकारी
नरगिस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर कई पोस्ट शेयर किए हैं। साझा की गईं तस्वीरों और वीडियो में वाराणसी की गलियों की झलक नजर आ रही है। इसके अलावा उन्होंने शूटिंग लोकेशन से भी फोटोज शेयर की हैं। एक फोटो में नरगिस को कैंप में आराम करते देखा जा सकता है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'अगले शूट का इंतजार हो रहा है।'


विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी की गलियों का दिखाया नजारा
इसके अलावा नरगिस ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वाराणसी की गलियों का नजारा है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'शूट लाइफ।' एक अन्य इंस्टा स्टोरी में नरगिस ने वाराणसी की गलियों की दीवारों पर हुए भित्तिचित्रों को दिखाते हुए वीडियो शेयर की है और लिखा है, 'दीवारों पर बनी यह कलाकृति मुझे बेहद खूबसूरत लगती है।' आपको बता दें कि बीते दिनों नरगिस इटली में छुट्टियां मनाकर लौटी हैं।
Neha Marda: 'बच्चे को बचाएं या फिर मां को', डिलीवरी को लेकर टीवी एक्ट्रेस नेहा मर्दा का छलका दर्द

विज्ञापन

इन फिल्मों में आ चुकी हैं नजर
नरगिस ने अपनी नई फिल्म को लेकर अभी ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। उनके करियर की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'रॉकस्टार' से की थी। इसके अलावा वह 'मद्रास कैफे', 'फटा पोस्टर निकला हीरो', 'मैं तेरा हीरो', 'किक', और 'हाउसफुल 3' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह एक्शन कॉमेडी फिल्म 'स्पाई' के जरिए हॉलीवुड में भी डेब्यू कर चुकी हैं।
Shloka-Akash Ambani: अंबानी परिवार के घर गूंजी किलकारी, श्लोका ने दिया बेटी को जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed