फिल्ममेकर निखिल आडवाणी की दिवाली पार्टी में पहुंचीं नरगिस फाखरी, जेनेलिया डिसूजा ने रितेश संग बढ़ाई रौनक
Filmmaker Nikhil Advani Diwali Party: बॉलीवुड के पॉपुलर फिल्ममेकर निखिल आडवाणी ने एक दिवाली पार्टी होस्ट की। इस पार्टी में कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की है।
विस्तार
इन दिनों बॉलीवुड में कई दिवाली पार्टी चल रही हैं। हाल ही में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में कई फिल्मी सितारे नजर आए। शनिवार रात फिल्ममेकर निखिल आडवाणी ने भी दिवाली पार्टी दी, इसमें रितेश, जेनेलिया और नरगिस फाखरी के अलावा कई एक्टर्स पहुंचे।
ट्रेडिशनल अटायर में नरगिस फाखरी नजर आईं
निखिल आडवाणी की दिवाली पार्टी में सबसे पहले नरगिस फाखरी को देखा गया। वह ऑरेंज कलर के लहंगे में पार्टी में शामिल हुईं। पैपराजी को नरगिस ने हैप्पी दिवाली कहा। साथ ही फोटो पोज भी आराम से दिए।
विज्ञापन विज्ञापन
पति रितेश देशमुख संग पार्टी में पहुंचीं जेनेलिया डिसूजा
जेनेलिया डिसूजा ने भी दिवाली पार्टी में पति रितेश देशमुख के साथ शिरकत की है। वह सुंदर सूट-सलवार में पार्टी में आईं। रितेश ने पार्टी में एंट्री लेते वक्त जेनेलिया का हाथ थामा हुआ था। दोनों अक्सर ही फैंस के लिए क्यूट कपल गोल सेट करते हैं।
ये सेलेब्स भी दिवाली पार्टी में रौनक बढ़ाने आए
View this post on Instagram