फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nandita Das Will Be Honored With Fiapf Award

एफआईएपीएफ पुरस्कार से सम्मानित होंगी नंदिता दास, इस वजह से दिया जा रहा सम्मान

Thu, 22 Nov 2018 03:04 PM IST
भाषा
भाषा Updated Thu, 22 Nov 2018 03:04 PM IST
विज्ञापन
Nandita Das Will Be Honored With Fiapf Award
nandita das
फिल्म निर्माता नंदिता दास को 12वें एशिया पैसेफिक स्क्रीन अवार्ड्स (एपीएसए) में एफआईएपीएफ सम्मान प्रदान किया जाएगा। नंदिता को एशिया प्रशांत क्षेत्र में फिल्मों में उनकी उपलब्धियों के लिए 29 नवंबर को पुरस्कृत किया जाएगा। 
विज्ञापन


एशिया पैसेफिक स्क्रीन अवार्ड्स और उसकी अकादमी के प्रमुख माइकल हॉकिन्स ने एक बयान में कहा, “2018 एफआईएपीएफ अवार्ड से नवाजी जाने वाली नंदिता दास का ब्रिसबेन में स्वागत करना सम्मान की बात है। दास का प्रभावशाली करियर एपीएसए के आदर्शों का एक शानदार उदाहरण है और हम एपीएसए अकादमी में उनका स्वागत करते हैं।”
विज्ञापन


नंदिता इस पुरस्कार को प्राप्त करने के लिए उस समारोह में शामिल होंगी जिसमें क्षेत्र के उस फिल्म पेशेवर को सम्मानित किया जाता है जिसके करियर एवं कार्यों ने एशिया प्रशांत फिल्म उद्योग के विकास में अहम योगदान दिया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


दास ने कहा, “जिन कहानियों का चयन मैं अपनी चिंताओं को उठाने के लिए करती हूं, उनसे मैं जिम्मेदार महसूस करती हूं न सिर्फ अपनी अन्तरात्मा के प्रति, बल्कि एफआईएपीएफ और एपीएसए जैसी संस्थाओं के प्रति भी, जिन्होंने मुझ पर भरोसा दिखाया है। मैं इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को प्राप्त करते हुए शुक्रगुजार हूं और सम्मानित महसूस कर रही हूं।”
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed