फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nandita Das and Kapil Sharma Film Zwigato to be seen at 27th Busan international film festival

Zwigato: टोरंटो के बाद अब बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पहुंची ‘ज्विगाटो’, डिलीवरी बॉय बन छाए कपिल शर्मा

Wed, 07 Sep 2022 06:24 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 07 Sep 2022 06:24 PM IST
सार

नंदिसा दास के निर्देशन में बनी 'ज्विगाटो' को 27वें बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल से पहले टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाया जा चुका है। फिल्म में कपिल शर्मा ने डिलीवरी बॉय की भूमिका निभाई है। 

विज्ञापन
Nandita Das and Kapil Sharma Film Zwigato to be seen at 27th Busan international film festival
कपिल शर्मा की फिल्म ज्विगाटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा टीवी पर अपने शो 'द कपिल शर्मा' के साथ वापसी कर ही रहे हैं। इसके साथ ही वह अपनी फिल्म 'ज्विगाटो' को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। अप्लॉज एंटरटेनमेंट और नंदिसा दास के निर्देशन में बनी इस फिल्म को 27वें बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में एशियाई प्रीमियर के लिए चुना गया है। कपिल शर्मा की इस फिल्म को ए विंडो ऑन एशियन सिनेमा सेक्शन के तहत दिखाया जाना है।

विज्ञापन

यह है कहानी
नंदिता दास द्वारा निर्देशित इस फिल्म को इससे पहले टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जा चुका है। फिल्म रिलीज से पहले ही लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो रही है। 'ज्विगाटो' की कहानी एक फ्लोर मैनेजर के जीवन पर आधारित है, जिसने कोरोना महामारी के दौरान अपनी नौकरी खो दी और बाद में डिलीवरी बॉय का काम करना शुरू किया। फिल्म में कपिल शर्मा मुख्य किरदार निभा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिंदगी के संघर्षों को दिखाएगी फिल्म
वहीं, फिल्म में डिलीवरी बॉय बने फ्लोर मैनेजर को सपोर्ट करने के लिए उसकी पत्नी भी अलग-अलग वर्क ऑपर्च्युनिटीज को एक्सप्लोर करती है। बाद में काम के जरिए मिली अपनी फ्रीडम को वह काफी पसंद करती है। 'ज्विगाटो' जिंदगी के संघर्षों के बारे में हैं, जिसमें खुशियों के पल भी हैं। फिल्म में कोरोना महामारी के दौरान लोगों के संघर्ष के साथ उनकी खुशियों को भी दिखाया जाता है। बता दें कि बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 5 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक चलेगा।

विज्ञापन

'द कपिल शर्मा शो' की हो रही वापसी
कपिल शर्मा की बात करें तो वह इन दिनों 'द कपिल शर्मा शो' के नए सीजन को लेकर एक बार फिर टीवी पर लौट रहे हैं। इस सीजन में पुराने कुछ सितारे नहीं है, जिनके बाद कुछ नए कलाकारों की एंट्री हुई है। ऐसे में आपको शो में बहुत कुछ नया देखने को मिलेगा। शो 10 सितंबर से टीवी पर ऑनएयर होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed