फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nain Matakka song from Baby John will be released on 25 November Diljit Dosanjh and Ghee seen in the song

Baby John: इस दिन रिलीज होगा 'बेबी जॉन' का गाना 'नैन मटक्का', पहली बार साथ काम करेंगे दिलजीत दोसांझ और धी

Thu, 21 Nov 2024 01:28 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Thu, 21 Nov 2024 01:28 PM IST
सार

अभिनेता वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' का गाने नैन मटक्का की रिलीज से पर्दा उठ गया है। यह गाना इसी महीने नवंबर में रिलीज होने वाला है। गाने में धी और दिलजीत दोसांझ एक साथ काम करने वाले हैं।

विज्ञापन
Nain Matakka song from Baby John will be released on 25 November Diljit Dosanjh and Ghee seen in the song
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम @varundvn

विस्तार

अभिनेता वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' में को लेकर प्रशंसक उत्साहित हैं। इस फिल्म के पहले गाने नैन मटक्का के रिलीज के लिए प्रशंसक काफी बेताब हैं। मेकर्स ने अब इस गाने की रिलीज की तारीख बता दी है। गाना नवंबर में ही रिलीज होने वाला है। इस गाने में पहली बार दिलजीत दोसांझ पहली बार साथ काम करने वाले हैं।
विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगा गाना नैन मटक्का
फिल्म बेबी जॉन का गाना 'नैन मटक्का' 25 नवंबर को रिलीज होने वाला है। गाने को मुराद खेतानी, प्रिया एटली और ज्योति देशपांडे ने बनाया है। इस गाने में दिलजीत दोसांझ और धीक्षिता वेंकदेशन उर्फ धी ने भी सहयोग किया है। गाने के बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं और संगीत एस थमन ने दिया है। इस गाने पर वरुण धवन और कीर्ति सुरेश की केमिस्ट्री नजर आने वाली है।
 

Neha Sharma: अभिनेत्री नेहा शर्मा को जन्मदिन पर किस क्रिकेटर ने दी शुभकामनाएं, कई और कलाकार भी रहे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन

Nain Matakka song from Baby John will be released on 25 November Diljit Dosanjh and Ghee seen in the song
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम @varundvn
टीजर में दिखा वरुण धवन का अलग अवतार
'बेबी जॉन' में वरुण धवन का अलग ही अवतार नजर आ रहा है। इसका टीजर एक बच्ची की आवाज से शुरू होता है, जो अपने पिता वरुण धवन के बारे में बताती नजर आती है। वही, दूसरी ओर वरुण धवन भी धमाकेदार एक्शन करते नजर आते हैं। फिल्म में वरुण पुलिस वाले की भूमिका में नजर आते हैं। इसके अलावा फिल्म की हीरोइन में कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी की झलक भी देखने को मिली है।
 

Meenakshi Chaudhary: कौन हैं मीनाक्षी चौधरी? जिनकी नागार्जुन के भतीजे के साथ शादी को लेकर हो रही चर्चा

 

विज्ञापन

दिसंबर में रिलीज होगी फिल्म
बेबी जॉन को जियो स्टूडियोज, एटली ने ए फॉर एप्पल स्टूडियोज और सिने 1 स्टूडियोज के साथ मिलकर प्रस्तुत किया है। ए. कालीस्वरन द्वारा निर्देशित, यह मुराद खेतानी, प्रिया एटली और ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित है। यह फिल्म 25 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed