फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nagesh Kukunoor film selected for the Berlin Film Festival

बर्लिन फिल्म फेस्टिवल के लिए चुनी गई नागेश कुकनूर की 'धनक'

Sun, 14 Dec 2014 05:25 PM IST
Updated Sun, 14 Dec 2014 05:25 PM IST
विज्ञापन
Nagesh Kukunoor film selected for the Berlin Film Festival

इकबाल, डोर और हैदराबाद ब्लू जैसी फिल्में बना चुके नागेश कुकनूर की फिल्म धनक को 65वें बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए चुना गया है। फिल्म जनरेशन केप्लस कैटगरी में मुकाबला करेगी। फेस्टिवल 5 फरवरी से शुरू होने जा रहा है।

विज्ञापन


इकबाल की तरह धनक का मेन कैरेक्टर भी विकलांगता का शिकार है। फिल्म की कहानी 8 साल के नेत्रहीन लड़के की है जिसकी 11 साल की बहन है और वह उससे वादा करती है कि वह उसके 10 साल के होने से पहले उसकी आंखों की रोशनी लौटा देगी। फिल्म को राजस्थान की पृष्ठभूमि में रचा गया है।
विज्ञापन


नागेश बताते हैं कि “मैंने खुद से वादा किया था कि जब तक मेरी फिल्म बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में शिरकत नहीं करेगी तब तक मैं वहां नहीं जाऊंगा। मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि वाकई ऐसा हो चुका है।”

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म में शाहरूख कैमियो के किरदार में

Nagesh Kukunoor film selected for the Berlin Film Festival

बच्चों पर आधारित इस फिल्म में शाहरूख भी शामिल हैँ। फिल्म में शाहरुख खान कैमियो कर रहे हैं। इस बारे में नागेश कहते हैं कि शाहरूख की शोहरत इस कहानी के लिए काफी काम की चीज है और बच्चों के सफर को मजबूत ढंग से खत्म करती है। इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं कह सकता।

फिल्म के बारे में उन्होंने बताया कि “धनक एकदम अलग फिल्म है। एक दिन काम करते समय यह कहानी मेरे दिमाग में कौंधी थी। मुझे लगा कि यह फिल्म बनानी है।”

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed