फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   nagarjuna's younger son akhil cancelled

ऐन मौके पर क्यों टूटी नागार्जुन के बेटे की शादी? भौंचक रह गए रिश्तेदार तक

Wed, 22 Feb 2017 12:01 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 22 Feb 2017 12:01 PM IST
विज्ञापन
nagarjuna's younger son akhil cancelled
अखिल और श्रिया

दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार नागार्जुन के छोटे बेटे अखिल अक्कीनेनी अपनी मंगेतर श्रिया भुपाल से इस साल अप्रैल में शादी करने वाले थे लेकिन खबर है कि उन्होंने फिलहाल श्रिया से शादी करने से मना कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों परिवारों ने अचानक ही शादी रोक दी है। हालांकि अभी तक इसके पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। 

विज्ञापन

पिछले साल हुई थी अखिल और श्रिया की सगाई

nagarjuna's younger son akhil cancelled
अखिल और श्रिया

आपको बता दें कि अखिल और श्रिया की शादी इटली में होने वाली थी। रिश्तेदारों को शादी के कार्ड्स भी भेज दिए गए थे। यहां तक की कई रिश्तेदारों ने इटली जाने के लिए अपनी एयर टिकट्स भी बुक करा लिए थे। लेकिन अचानक ही एक्टर नागार्जुन के परिवार की तरफ से सभी रिश्तेदारों को शादी में आने से मना कर दिया गया। उन्हें टिकटें कैंसिल कराने के लिए भी कहा गया है। आपको बता दें कि पिछले साल दिसंबर में बड़े ही धूमधाम से अखिल और श्रिया की सगाई हुई थी।

उनकी शादी में बॉलीवुड और टॉलीवुड के ज्यादातर कलाकारों के साथ-साथ देश के बड़े-बड़े बिजनेसमैन भी शामिल होने वाले थे। हालांकि अब तक शादी को रोकने के कारणों के बारे में श्रिया या अखिल के परिवार ने कोई सफाई नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed