फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nafisa Ali Birthday Work With Amitabh Bachchan Dharmendra Actress Film Career And life

Nafisa Ali Birthday: मेजर साहब में जया बच्चन के दर्द को किया बयां, धर्मेंद्र संग 50 की उम्र दिया किसिंग सीन

Sat, 18 Jan 2025 08:36 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 18 Jan 2025 08:36 AM IST
सार

नफीसा अली ने अपने फिल्मी करियर में ज्यादा फिल्में नहीं कीं लेकिन वह दर्शकों के बीच अपनी एक अलग इमेज बनाने में जरूर कामयाब रही हैं। उन्हें दर्शक अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘मेजर साहब’ और धर्मेंद्र के साथ की गई फिल्म ‘लाइफ इन ए मेट्रो’ के कारण ज्यादा पहचानते हैं। नफीसा अली के जन्मदिन (18 जनवरी 1957) पर जानिए, उनके करियर और जिंदगी से जुड़ी खास बातें।

विज्ञापन
Nafisa Ali Birthday Work With Amitabh Bachchan Dharmendra Actress Film Career And life
अभिनेत्री नफीसा अली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साल 1976 में मिस इंडिया का खिताब जीतने वाली नफीसा अली ने फिल्मी करियर की शुरुआत शशि कपूर स्टारर फिल्म ‘जुनून (1979)’ से की। इसके बाद वह ब्रेक लेकर फिल्में करती रहीं। साल 1998 में अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘मेजर साहब’ की, इसमें उन्होंने अमिताभ के किरदार मेजर जसबीर सिंह राणा की पत्नी का रोल किया। आगे चलकर उन्होंने कुछ फिल्में और की। नफीसा 2008 में ‘लाइफ इन ए मेट्रो’ में एक उम्रदराज महिला के रोल में दिखीं, इस समय उनकी खुद की उम्र ही पचास साल थी। ये दोनों ही फिल्में उनके करियर की बेहतरीन फिल्में रहीं। साल 2022 में वह फिल्म ‘ऊचाई’ में भी अमिताभ के साथ नजर आईं। जानिए, नफीसा के फिल्मी करियर और जिंदगी के बारे में। 

विज्ञापन

 

Nafisa Ali Birthday Work With Amitabh Bachchan Dharmendra Actress Film Career And life
फिल्म 'मेजर साहब' के सीन में अमिताभ और नफीसा - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब

मेजर साहब में जया बच्चन की तकलीफ को बयां किया 
फिल्म ‘मेजर साहब’ में एक सीन है, जहां अमिताभ बच्चन के किरदार को गोली लग जाती है, डॉक्टर इलाज के बाद भी उन्हें बचाने में नाकाम रहते हैं। ऐसे में अमिताभ के किरदार की पत्नी यानी नफीसा अली का किरदार, फूट-फूट कर रोता है। अपने पति के गुजर जाने का उसे यकीन नहीं होता है। फिर अजय देवगन के किरदार की एंट्री होती है, वह मेजर साहब के किरदार को पुकारते हैं। अचानक मेजर साहब यानी अमिताभ बच्चन के किरदार की उंगली हिलती है और पत्नी बनीं नफीसा डॉक्टर्स को पुकारती है। अगर इस सीन की बात की जाए तो इसमें कहीं ना कहीं नफीसा अली ने जया बच्चन के दर्द, तकलीफ को जिया था। असल जीवन में जब अमिताभ बच्चन को ‘कुली’ फिल्म के दौरान चोट लगी और उन्हें लगभग मृत घोषित किया जा चुका था, ऐसे में जया बच्चन ने ही उनकी पैर की उंगली को हिलते देखा था। इस बात का जिक्र कई मीडिया रिपोर्ट्स में मिलता है।    

विज्ञापन
विज्ञापन

Nafisa Ali Birthday Work With Amitabh Bachchan Dharmendra Actress Film Career And life
फिल्म 'लाइफ इन ए मेट्रो' में धर्मेंद्र और नफीसा - फोटो : यट्यूब वीडियो ग्रैब

धर्मेंद्र संग किया किसिंग सीन 
फिल्म ‘लाइफ इन ए मेट्रो’ में नफीसा अली ने धर्मेंद्र के साथ किसिंग सीन दिया था। उस समय नफीसा की उम्र 50 साल थी और धर्मेंद्र की उम्र 72 साल थी। फिल्म में दोनों ने उम्रदराज प्रेमियों का किरदार किया था। आगे नफीसा ने धर्मेंद्र के साथ फिल्म ‘यमला पगला दीवाना’ में भी काम किया।

विज्ञापन

सोशल वर्क में ज्यादा एक्टिव 
नफीसा अली की पहचान महज एक हीरोइन की नहीं है। वह सोशल वर्क में भी खूब एक्टिव रही हैं। बतौर सोशल वर्कर उन्होंने काफी काम किया है। साथ ही पॉलिटिकली भी वह काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने एक चुनाव भी लड़ा था लेकिन सफल नहीं हुईं। नफीसा अली ने कर्नल रविंद्र सिंह सोढ़ी से शादी की, उनके दो बच्चे हैं। बच्चों की परवरिश के लिए ही नफीसा ने बार-बार करियर से ब्रेक लिया। 

 

कैंसर से लड़ी एक लंबी जंग 
नफीसा अली जिंदगी में भी एक फाइटर हैं, उन्होंने कैंसर से एक लंबी लड़ाई लडी हैं। साल 2018 में नफीसा को ओवेरियन कैंसर हुआ था, अब वह कैंसर फ्री हैं। नफीसा कैंसर को लेकर भी अवेयरनेस फैलाने का काम करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed