फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   my father told me not to come to India: sanjay dutt's daughter trishala

संजय दत्त की बेटी ने तोड़ी चुप्पी

Fri, 07 Jun 2013 03:56 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 07 Jun 2013 03:56 PM IST
विज्ञापन
my father told me not to come to India: sanjay dutt's daughter trishala

संजय दत्त की बेटी त्रिशला ने संजय के जेल जाने के बाद पहली बार चुप्पी तोड़ी है। त्रिशला संजय के जेल जाने से आहत है और अपनी जिंदगी में कुछ नहीं करना चाहती जिसके वजहों से वह चर्चा में आए।

विज्ञापन


संजय दत्त की बेटी त्रिशला दत्त ने आखिर अपने पापा के जेल में जाने के बाद पहली बार कुछ बोला है। त्रिशला ने 5 जून को अपने ब्लॉग पर लिखा कि वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं बनना चाहती हैं। वह किसी भी तरह की लाइम लाइट या चर्चा में आना नहीं चाहती।
विज्ञापन


उसने लिखा है कि "मैं अपने डैड की पहली और बड़ी बेटी हूं। डैड के जेल जाने से और परिवार पर आए बुरे समय के चलते मैं अपने दो छोटे जुड़वां भाई-बहन शाहरान और इकरा की बड़ी दीदी बन गई हूं। अब समय है कि मैं उनकी हिम्मत बनूं। घर की बड़ी बेटी होने के नाते मेरी जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने आगे लिखा, 'यह तो सबको पता है कि वह (संजय दत्त) जेल चले गए हैं। इस पूरी घटना से मैं काफी परेशान हुई हूं इसलिए चुप थी। मैं अपने पापा से बेहद प्यार करती हूं और मरते दम तक करती रहूंगी।'

त्रिशला ने लिखा, 'मैं क्यों अपनी हंसती-मस्ती करने वाली फोटो अपलोड कर रही हूं... क्योंकि मैं जनवरी 2007 वाली हालत को दोहराना नहीं चाहती थी। जब मैं 2007 में मुंबई आई थी तो मीडिया ने इस कदर घेर लिया था कि उसे बयां नहीं किया जा सकता है।


'मान्यता को लेकर अफवाहें हुईं और फिर मेरे बॉलीवुड में आने की चर्चा हुईं। इन सबको मैं दोबारा फेस करना नहीं चाहती थी। मेरे न आने की वजह शायद मेरे पापा का मना करना भी हो सकता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed