फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Musician Shubhendra Rao accuses airline of breaking his sitar shared post on facebook

मशहूर सितार वादक शुभेन्द्र राव का आरोप, एयरलाइन कंपनी की लापरवाही से टूटा सितार

Sat, 02 Nov 2019 03:37 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 02 Nov 2019 03:37 PM IST
विज्ञापन
Musician Shubhendra Rao accuses airline of breaking his sitar shared post on facebook
Musician Shubhendra Rao - फोटो : facebook

मशहूर सितार वादक शुभेन्द्र राव का फेसबुक पोस्ट इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। इस पोस्ट में शुभेन्द्र राव ने एयरलाइन कंपनी पर उनका सितार तोड़ने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही टूटे हुए सितार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में टूटा हुआ सितार साफ नजर आ रहा है। राव ने पोस्ट में कहा कि एयरलाइन कर्मचारियों ने गलत तरह से सितार रखा जिसकी वजह से वह टूट गया। कर्मचारियों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि किसी भी संगीत से जुड़े वाद्य को किस तरह से संभाला जाए। 

विज्ञापन


शुभेन्द्र राव ने फेसबुक पोस्ट में लिखा- 'फिर से मेरा सितार टूट गया। इस बार एयर इंडिया से। मैं बस अभी न्यूयॉर्क पहुंचा हूं वेदिक हैरिटेज आईएनसी में परफॉर्म करने और इस तरह से मेरा सितार यहां पहुंचा। कोई इतना निर्दयी और असंवेदनशील कैसे हो सकता है? निश्चिच रूप से यह खुला होगा, वरना इस तरह से इसके टूटने का सवाल ही नहीं उठता। मुझे पता है कि बहुत से लोग समर्थन में सामने आएंगे और कई बातों का सुझाव देंगे, लेकिन सच्चाई यह है कि एयरलाइंस और उनके कर्मचारियों को इसके प्रति संवेदनशील होने की आवश्यकता है। उन्हें समझना होगा कि किस तरह से संगीत वाद्ययंत्र को संभालें।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


एयरलाइन कर्मचारियों द्वारा वाद्य टूटने की घटना से शुभेन्द्र राव बहुत दुखी हैं। शुभेन्द्र राव के साथ इस तरह का यह हादसा पहली बार नहीं हुआ है। बीते साल नवंबर में भी उन्हें इसी तरह की परेशानी उठानी पड़ी थी। उस वक्त शुभेन्द्र दिल्ली से सिडनी कॉन्सर्ट में हिस्सा लेने जा रहे थे। इस यात्रा के दौरान भी उनका सितार किसी और एयरलाइन कंपनी के द्वारा टूट गया था। 

राव ने कहा- 'वाद्ययंत्रों की सुरक्षा के मुद्दे को उठाने के लिए एक याचिका ऑनलाइन दो साल पहले शुरू की थी, लेकिन ऐसा कुछ भी ठोस नहीं हुआ। इस ऑनलाइन याचिका साइट का नाम www.change.org है। इस साइट के जरिए हम लोग कलाकारों के हक के लिए आवाज उठाते हैं। समर्थन भी मिला लेकिन कुछ भी नहीं हुआ। ऐसा इसलिए क्योंकि सरकार कला और कलाकारों के प्रति असंवेदनशील बनी हुई है।'



'यह सब कब रुकेगा? एयरलाइन कंपनी के साथ इस लापरवाही के चलते कोई भी कलाकार अपने वाद्ययंत्र के साथ कैसे यात्रा करेगा? अब जब भी मैं यात्रा करता हूं तो लोग मेरा हाल तो बाद में पूछते हैं, सबसे पहले पूछते हैं आपका वाद्ययंत्र कैसा है?' 

इस पोस्ट के जरिए सितार वादक ने नागरिक उड्डयन मंत्री के अलावा कई और लोगों को टैग किया है। साथ ही गुजारिश की है किसी को इसकी जिम्मेदारी उठाने की जरूरत है। ताकि कोई भी कलाकार इस तरह से परेशानी ना उठानी पड़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed