फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   music reality judge mamta sharma statement on reality show

म्यूजिक रिएल्टी शोज को लेकर खिंची तलवारें, रिएल्टी में ड्रामा मिलना ठीक नहीं

Sat, 29 Dec 2018 08:05 AM IST
प्रियंका भल्ला ममता शर्मा
ममता शर्मा Published by: प्रियंका भल्ला Updated Sat, 29 Dec 2018 08:05 AM IST
विज्ञापन
music reality judge mamta sharma statement on reality show
म्यूजिक रिएल्टी शोज को लेकर खिंची तलवारें, रिएल्टी में ड्रामा मिलना ठीक नहीं

टेलीविजन पर दिखने वाले म्यूजिक रिएल्टी शोज में दिखाए जाने वाले ड्रामा को लेकर फिल्म इंडस्ट्री के स्थापित गायकों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। इसकी शुरूआत सोनू निगम ने की जब उन्होंने टेलीविजन के इन शोज में चैनलों की टीम के क्रिएटिविटी में दखल को बिल्कुल गलत बताया। अब इसमें अपना सुर मिलाया है मशहूर गायिका ममता शर्मा ने।

विज्ञापन


रेडियो के एक सिंगिंग टैलेंट शो को जज करने पहुंची ममता शर्मा ने अमर उजाला से बातचीत में कहाए ष्टीवी रिएल्टी शोज में जो बात मुझे सबसे ज्यादा खटकती है वह है किसी सिंगर को उसकी पृष्ठभूमि के हिसाब से जज करना। अब अगर कोई गायक अच्छे घर से हैए उसकी परवरिश पर माता-पिता ने लाखों खर्च किए हैं तो इसका मतलब ये नहीं है कि अच्छी तालीम मिलने से वह अच्छा सिंगर बन ही जाएगा। रिएल्टी शोज का ये ड्रामा मुझे पसंद नहीं आता। अगर रिएल्टी शो है तो असलियत दिखाओ ना। उसकी स्क्रिप्ट बनाकर परदे पर पेश करना ठीक नहीं हैं।
विज्ञापन


ममता शर्मा का ये भी मानना है कि गायकों को जज करते समय भी काफी सावधानी की जरूरत है। नहीं तो किसी अच्छे गायक को काफी हताशा हो सकती है। वह कहती हैं गायिकी ईश्वर का वरदान होती है। इसे आप किसी के भीतर डाल नहीं सकते। पूरी जिंदगी लग जाती है किसी बेसुरे इंसान को गाना सीखने में और वह सीख नहीं पाता और जिनके पास ये प्रतिभा कुदरती होती है। उन्हें बस थोड़ी साज संभाल की जरूरत होती है। हर गायक को उसके इसी टैलेंट से जज किया जाना जरूरी है न कि वह कहां से आया, उसका संघर्ष कैसा है या फिर उसके साथ क्या ट्रेजैडी जुड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed