फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Durga Puja 2026 Kajol celebrates festival with Mother Tanuja sister tanishaa mukerji shares photos from pandal

दुर्गा पूजा: भक्ति में लीन काजोल; मां तनुजा और बहन तनीषा के साथ माता रानी के दरबार पहुंचीं, अयान भी आए नजर

Fri, 16 Oct 2026 10:16 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 16 Oct 2026 10:16 AM IST
सार

Durga Puja 2026: शारदीय नवरात्र चल रहे हैं। जगह-जगह दुर्गा पूजा पंडाल सजे हैं। फिल्म जगत में भी त्योहार की रौनक है। अभिनेत्री काजोल ने पूजा पंडाल से तस्वीरें साझा की हैं।

विज्ञापन
Durga Puja 2026 Kajol celebrates festival with Mother Tanuja sister tanishaa mukerji shares photos from pandal
काजोल-तनुजा-तनीषा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुखर्जी परिवार हर साल दुर्गा पूजा का उत्सव धूमधाम से सेलिब्रेट करता है। अयान मुखर्जी से लेकर रानी मुखर्जी, काजोल, तनुजा समेत तमाम सितारे पंडाल में पहुंचते हैं और मां की भक्ति-पूजा में लीन रहते हैं। इस साल भी भव्य आयोजन हुआ है। बीते दिन काजोल वहां पहुंचीं। उन्होंने कुछ तस्वीरें साझा की हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

Durga Puja 2026 Kajol celebrates festival with Mother Tanuja sister tanishaa mukerji shares photos from pandal
दुर्गा पूजा पंडाल में सेलेब्स - फोटो : इंस्टाग्राम

मां की भक्ति में लीन हुईं काजोल
काजोल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने दुर्गा पूजा पंडाल से तस्वीरें साझा की हैं। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'आज का दिन पूरी तरह से मां के विभिन्न रूपों को समर्पित रहा। एक मां के रूप में, एक बेटी के रूप में, एक रक्षक के रूप में और एक देवी के रूप में'। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Durga Puja 2026 Kajol celebrates festival with Mother Tanuja sister tanishaa mukerji shares photos from pandal
दुर्गा पूजा पंडाल में सेलेब्स - फोटो : इंस्टाग्राम

मां के साथ मां के दरबार में काजोल
काजोल ने आगे लिखा है, 'जय मां दुर्गा। उत्साह के साथ जश्न शुरू हो चुका है'। काजोल लाल रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं। उनके साथ उनकी मां और दिग्गज अभिनेत्री तनुजा भी हैं। 83 वर्षीय तनुजा अपनी दोनों बेटियों-काजोल और तनीषा के साथ पोज देती दिख रही हैं।

विज्ञापन

Durga Puja 2026 Kajol celebrates festival with Mother Tanuja sister tanishaa mukerji shares photos from pandal
अयान मुखर्जी-तनीषा - फोटो : इंस्टाग्राम

तनीषा बोलीं- 'साल का फेवरेट समय आ गया'
अभिनेत्री तनीषा मुखर्जी ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पूजा की तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'साल के सबसे पसंदीदा वक्त की शुरुआत हो चुकी है। मां आ गई हैं। दुर्गा मां की जय हो'।

Durga Puja 2026 Kajol celebrates festival with Mother Tanuja sister tanishaa mukerji shares photos from pandal
दुर्गा पूजा पंडाल में सेलेब्स - फोटो : इंस्टाग्राम

मां के भजनों पर थिरकीं काजोल
तस्वीरों में चर्चित निर्देशक अयान मुखर्जी भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि अयान, काजोल के चचेरे भाई हैं। काजोल और तनीषा माता रानी के भक्ति गीतों पर थिरकती नजर आईं।
 
View this post on Instagram

A post shared by ProMedia Images (@promediaimages)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed