फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   music director Wajid Khan funeral at versova

इरफान खान के ठीक बगल में हमेशा के लिए सो गए वाजिद खान, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे भावुक

Mon, 01 Jun 2020 01:23 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Mon, 01 Jun 2020 01:23 PM IST
विज्ञापन
music director Wajid Khan funeral at versova
वाजिद खान - फोटो : अमर उजाला

22 साल पहले सलमान खान की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' से अपना करियर शुरू करने वाले संगीतकार वाजिद खान सोमवार की सुबह सुपुर्द-ए-खाक कर दिए गए। उनका छोटा सा जनाजा तड़के वहीं पहुंचा जहां 29 अप्रैल को मशहूर अभिनेता इरफान खान को दफन किया गया था। वाजिद की कब्र इरफान की कब्र के बिल्कुल करीब बनाई गई।

विज्ञापन


42 साल के वाजिद खान को आखिरी विदाई देने उनके भाई साजिद खान आखिर तक जनाजे के साथ मौजूद रहे। दोनों के बहुत करीब रहे अभिनेता आदित्य पंचोली भी इस मौके पर दुख में शरीक होने पहुंचे। बताया जाता है कि वाजिद खान दो महीने से किडनी की दिक्कत से जूझ रहे थे। कुछ दिन पहले ही उनको दिक्कत बढ़ी और टेस्ट में वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन


सलमान खान की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाले वाजिद ने अपने भाई के साथ सोनू निगम के हिट एलबम 'दीवाना' के लिए भी संगीत दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन





पढ़ें: वाजिद खान के निधन पर अमिताभ बच्चन ने जताया दुख, सोशल मीडिया पर लिखा- 'मुस्कुराती प्रतिभा गुजर गई..'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed