‘किंग’ में होगा बड़ा सरप्राइज, शाहरुख खान का दिखेगा ऐसा लुक; म्यूजिक डायरेक्टर सचिन-जिगर ने किया बड़ा खुलासा
King Movie: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ को लेकर हाल ही में म्यूजिक डायरेक्टर डुओ सचिन-जिगर ने एक बड़ा अपडेट दिया है जो फैंस के लिए खास है।
विस्तार
'किंग' मूवी को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है। शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ इसी साल रिलीज होने वाली है। फिल्म की इन दिनों शूटिंग भी चल रही है। बीते दिनों शाहरुख खान का लुक टीजर के जरिए साझा किया गया। अब इस फिल्म में म्यूजिक को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।
फिल्म के म्यूजिक में है ‘बड़ा सरप्राइज’
म्यूजिक टीम ने बताया है कि ‘किंग’ के गानों और म्यूजिक में एक ‘बड़ा सरप्राइज’ है, जिसमें शाहरुख खान ऐसा लिप-सिंकिंग करते दिखेंगे जो उन्होंने पहले कभी नहीं किया। यह उनके कैमियो या डांस नंबर से अलग कुछ नया और अलग तरह का परफॉर्मेंस होगा, और यह स्क्रीन पर बिल्कुल ‘नया’ लगेगा। फैंस के मुताबिक यह सीक्वेंस फिल्म के टोन और वाइब को पूरी तरह बदल सकता है और शाहरुख के किरदार को एक अलग अंदाज देगा।
Day By Day the HYPE OF #KING INCREASES
ALL EYES ON SACHIN JIGAR FANISM MUSIC FOR #ShahRukhKhan pic.twitter.com/1X8gvGnm61विज्ञापन विज्ञापन— Ronit (@SRKsNxtDirector) February 28, 2026
सचिन-जिगर कंपोज कर रहे हैं म्यूजिक
फिल्म के म्यूजिक की बात करें तो इसका म्यूजिक डुओ सचिन-जिगर ने कंपोज किया है, जो शाहरुख खान और निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के साथ पहली बार काम कर रहे हैं। बैकग्राउंड स्कोर अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है, जो पहले ‘जवान’ जैसी फिल्मों के साथ शाहरुख के मयूजिक में अपना दमखम दिखा चुके हैं।
कब रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि ‘किंग’ एक हाई-वोल्टेज एक्शन थ्रिलर है, जिसे सिध्दार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं और इसमें शाहरुख के साथ सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, रानी मुखर्जी जैसे सितारे भी हैं। यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।