फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Murali Raju passed away in Hyderabad Producer Madhu Mantena father was suffering from a stroke

दुखद: निर्माता मधु मंटेना के पिता मुरली राजू का निधन, हैदराबाद के अस्पताल में ली अंतिम सांस

Tue, 07 Mar 2023 02:45 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 07 Mar 2023 02:45 PM IST
सार

फिल्म निर्माता मधु मंटेना के पिता मुरली राजू का आज हैदराबाद में निधन हो गया। कुछ दिन पहले उन्हें दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन
Murali Raju passed away in Hyderabad Producer Madhu Mantena father was suffering from a stroke
मुरली राजू - फोटो : Social media

विस्तार

फिल्म निर्माता मधु मंटेना के पिता मुरली राजू का आज हैदराबाद में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजू को कुछ दिन पहले दौरा पड़ा था और उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। आज मंगलवार यानी साथ मार्च को अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। मधु मंटेना के पिता राजू फिल्म उद्योग से जुड़े नहीं थे, लेकिन उनके साथ बहुत कम ही देखे जाते थे।

विज्ञापन

मधु ने किया कई सुपरहिट फिल्मों का निर्माण
मधु मंटेना एक भारतीय फिल्म निर्माता और उद्यमी हैं, जो हिंदी, तेलुगु और बंगाली सिनेमा में फिल्मों के निर्माण और वितरण में शामिल रहे हैं। उन्होंने आमिर खान की फिल्म 'गजनी', रणवीर सिंह की '83', शाहिद कपूर की 'उड़ता पंजाब' और ऋतिक रोशन अभिनीत 'सुपर 30' जैसी फिल्मों का निर्माण किया है।
EXCLUSIVE: सुजॉय घोष की अगली फिल्म ‘काबुलीवाला’ बंद, मिराज क्रिएशंस की एक और फिल्म ‘उमा’ भी डिब्बे में

विज्ञापन
विज्ञापन

फैंटम फिल्म्स स्थापना
मधु मंटेना ने फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप, विकास बहल और विक्रमादित्य मोटवाने के साथ फैंटम फिल्म्स की सह-स्थापना भी की है। प्रोडक्शन हाउस ने साल 2013 में आई 'लुटेरा', 2014 में 'हंसी तो फंसी' और कंगना रनौत की 2014 में आई सुपरहिट 'क्वीन' जैसी फिल्मों का निर्माण किया। उन्होंने अनिर्बान दास ब्लाह के साथ एक सेलिब्रिटी मैनेजमेंट कंपनी की सह-स्थापना भी की है।
Shilpa Shetty: शिल्पा शेट्टी ने होलिका दहन के समय कर दी यह हरकत, नाराज फैंस ने जमकर लगाई लताड़

विज्ञापन

मसाबा गुप्ता से की थी शादी
वहीं बात करें मधु मंटेना की निजी जिंदगी के बारे में तो उन्होंने साल 2015 में फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता से शादी की, लेकिन 2019 में आपसी सहमति के बाद वह दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए। अब मसाबा ने अभिनेता सत्यदीप मिश्रा से शादी कर ली है।
Anupam Kher: चेहरे पर लकवा पड़ने के बाद भी नहीं छोड़ी एक्टिंग, अनुपम खेर ने बताया वो किस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed