फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Munmun dhamecha moves bail application in Bombay high court after NDPS court rejected bail in drugs case

Aryan Khan drugs Case: मुनमुन धमेचा की भी जमानत खारिज, अब बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर की याचिका

Wed, 20 Oct 2021 07:11 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 20 Oct 2021 07:11 PM IST
सार

 इस केस में आरोपी मुनमुन धमेचा की भी जमानत याचिका एनडीपीएस कोर्ट ने खारिज कर दी जिसके बाद मुनमुन ने अब हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

विज्ञापन
Munmun dhamecha moves bail application in Bombay high court after NDPS court rejected bail in drugs case
मुनमुन धमेचा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत याचिका एक बार फिर खारिज कर दी गई। इसके साथ ही इस केस में आरोपी मुनमुन धमेचा की भी जमानत याचिका एनडीपीएस कोर्ट ने खारिज कर दी जिसके बाद मुनमुन ने अब हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अब कल सुबह बॉम्बे हाईकोर्ट में उसकी जमानत याचिका पर सुनवाई हो सकती है।

विज्ञापन
 


मुनमुन धमेचा एक फैशन मॉडल हैं। वह एक बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। 39 साल की मुनमुन को एनसीबी ने 3 अक्तूबर को ड्रग्स रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मुनमुन धमेचा मध्यप्रदेश के सागर जिले की रहने वाली हैं। मुनमुन के माता पिता का देहांत हो चुका है। वह अपने भाई प्रिंस धमेचा के साथ दिल्ली में रहती हैं। उनका भाई दिल्ली में ही जॉब करता है। मुनमुन धमेचा को अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पार्टियों की तस्वीर लगाते देखा जा सकता है। वह बॉलीवुड के कई सिलेब्स के साथ अपनी तस्वीरों को साझा कर चुकी है। हालांकि कोई भी सितारा मुनमुन को फॉलो नहीं करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Munmun dhamecha moves bail application in Bombay high court after NDPS court rejected bail in drugs case
मुनमुन धमेचा - फोटो : सोशल मीडिया

ड्रग्स मामले में जब एनसीबी ने इस पार्टी में छापेमारी की थी तब ऐसी खबरें सामने आई थीं कि  यहां पर मुनमुन धमेचा सैनिटरी पैड्स में ड्रग्स छिपाकर लाई थीं। हालांकि, इस खबर की किसी ने पुष्टि नही की थी। वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था जिसमें एक लड़की को सैनिटरी पैड्स में ड्रग्स छिपाकर पार्टी के अंदर लेकर जाते देखा गया था। इसे लेकर कहा गया गया था कि ये मुनमुन ही है लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई थी।

Munmun dhamecha moves bail application in Bombay high court after NDPS court rejected bail in drugs case
आर्यन खान - फोटो : PTI

आर्यन की जमानत याचिका पर सुनवाई की बात करें तो कोर्ट ने तमाम दलीलों को सुनने के बाद दोपहर करीब 2:45 बजे जज वीवी पाटिल कोर्टरूम में पहुंचे और सिर्फ दो शब्दों में ऑपरेटिव ऑर्डर सुनाया। उन्होंने कहा- बेल रिजेक्टेड। इस फैसले के साथ ही आर्यन को जेल में ही रहना होगा। ऐसे में आर्यन के वकील अदालत के फैसले की कॉपी के साथ बॉम्बे हाईकोर्ट के लिए रवाना हो गए। जस्टिस नितिन डबल्यू साम्ब्रे के सामने आर्यन खान के वकील ने जमानत याचिका दाखिल की है ताकि जल्द से जल्द आर्यन को जेल से बाहर निकाला जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed